इंदौर। उषा फाटक क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब 1 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य थानों का बल भी बुलाना पड़ा।पुलिस के अनुसार, रोहित बोयत और कल्याणे परिवार के बीच गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।घरों पर भी फेंके गए पत्थर-आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने रोहित बोयत के घर पर पत्थर फेंके। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पथराव चलता रहा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
, गाड़ी खड़ी करने की बात पर दो पक्षों में पथराव, मौके पर पहुंची 3 थानों की पुलिस