गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करना था…बन गया चोर:ग्वालियर में ग्राहक बनकर दुकान से फोन लेकर भागा युवक; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, जमकर पीटा

ग्वालियर

ग्वालियर में गर्लफ्रेंड को महंगा आईफोन (iPhone) गिफ्ट करने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। शॉर्टकट के चक्कर में युवक मोबाइल दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा। घटना रविवार को महाराज बाड़ा स्थित मोबाइल मार्केट टोपी बाजार की है।युवक के हाथ में आईफोन आते ही उसके फीचर्स के बारे में बात करने लगा और मौका मिलते ही सड़क पर दौड़ लगा दी। हालांकि, बाजार में मौजूद दुकानदारों और लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।गुस्साई भीड़ ने पहले उसकी जमकर धुनाई की, फिर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ।नजर हटते ही काउंटर से फोन उठाकर लगाई दौड़शहर के गोल पहाड़िया (हनुमान नगर) निवासी 23 वर्षीय अदनान खान टोपी बाजार स्थित एमएस मोबाइल शॉप पर काम करते हैं। रविवार दोपहर एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा। उसने अदनान से आईफोन एक्सआर (कन्वर्टेड) दिखाने को कहा।अदनान ने उसे सिल्वर कलर का फोन दिखाने के लिए दिया। इसी बीच दुकान पर कुछ अन्य ग्राहक आ गए और अदनान उन्हें मोबाइल दिखाने में व्यस्त हो गया। जैसे ही अदनान की नजर हटी, आरोपी युवक काउंटर से आईफोन उठाकर बाजार की भीड़ में भाग निकला ।छापाखाना के पास घेराबंदी कर पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपायुवक को मोबाइल लेकर भागते देख कर्मचारी अदनान और दुकान मालिक राज चौरसिया ने शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ लगा दी। शोर सुनकर बाजार में मौजूद अन्य व्यापारी और राहगीर भी उसके पीछे भागे। कुछ ही दूरी पर बाड़ा चौकी के पीछे स्थित छापाखाना के पास लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पूछताछ में खुला राज, गर्लफ्रेंड को देना था गिफ्ट सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान आंतरी के ग्राम तोड़ा निवासी 20 वर्षीय राहुल उर्फ भोलू यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करना चाहता था। इसी के लिए उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का कहनाकोतवाली थाना प्रभारी विनायक करकरे के मुताबिक, पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी पहले भी किसी वारदात में शामिल रहा है या नहीं और अब तक कितनी चोरियां कर चुका है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment