ब्यावरा-राजगढ़।राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी जोड़ के पास आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार से जा रही स्विफ्ट कार एमपी 09 सीसी 6414 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शाजापुर जिले के अरंडिया व अरंडिया खुर्द निवासी पांच लोग आज सुबह खाटू श्याम जी के दर्शन करने गांव से निकले थे तभी अचानक रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल खुजनेर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पहले 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति में हल्की सांसें चलने के कारण उसे सीपीआर दिया गया, हालांकि, उसे भी बचाया नहीं जा सका।
खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी पांच की मौत