खाचरोद। खाचरोद-नागदा मार्ग स्थित समपार क्रमांक 102, उमरनी फाटक पर पश्चिम रेलवे के नागदा सेक्शन द्वारा रेलवे ट्रैक नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उमरनी फाटक से सड़क यातायात निर्धारित अवधि में पूरी तरह बंद रहेगा।5 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक तथा 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक दिन-रात लगातार मार्ग बंद रहेगा।यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में खाचरोद रेलवे ओवरब्रिज का उपयोग किया जा सकेगा। मार्ग बंद रहने के दौरान नागदा से रतलाम तथा रतलाम से नागदा जाने वाले वाहन धमनोदा होते हुए खाचरोद रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन कर सकेंगे।रेलवे द्वारा संबंधित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने और आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित अवधि में उमरनी फाटक की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
खाचरोद-नागदा मार्ग पर 5 से 9 अक्टूबर तक यातायात प्रभावित