खड़गे बोले- 2-8 अक्टूबर तक देश में मार्च:INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद कहा- चुनाव आयोग को कठपुतली बनाया

नई दिल्ली।दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बुधवार को INDIA ब्लॉक की बैठक हुई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी-शाह ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया गया, वोट चोरी हो रही है।उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ कांग्रेस 2-8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट पेपर से वोटिंग कराए जाएं।बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), EVM-VVPAT और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर विपक्षी दल चर्चा हुई। बैठक में अरविंद केजरीवाल की AAP, विजय की TVK और एमके स्टालिन की डीमके शामिल नहीं हुई।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में 19 पार्टियां शामिल हो रही हैं। इनके पास लोकसभा में 178 और राज्यसभा में 62 सांसद हैं। ये पार्टियां हैं- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J)।।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment