नीमच । शहर में जहां पहले दो पहिया वाहन चोरी की घटनाएं आम थी अब वाहन चोरी वारदात में वाहन की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात बदमाशों ने शहर की आदिन्य स्टेट कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एसबीआई बैंक मैनेजर की सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार चोरी कर ली। जबकि इसी कॉलोनी में नीमच केंट थाना प्रभारी सौरभशर्मा का भी निवास बताया जा ऐसे में पुलिस अधिकारी सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक सफेद रंग की घर के बाहर खड़ी थी। उन्होंने घर के बाहर खड़ी क्रेटा को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वाहन का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया। वारदात के बाद बदमाश क्रेटा लेकर मौके से निकल गए।घटना का तरीका और कार चोरी होने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।त्योहारी सीजन में पुलिस की ओर से रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद घर के बाहर खड़ी कार चोरी होने की घटना ने वाहन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी। नीमच केंट थाना पुलिस सहित अन्य जांच टीमें कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।
पुलिस का विशेष ध्यान उस स्विफ्ट कार पर है, जिससे संदिग्ध बदमाश वारदात को अंजाम देन पहुंचे थे। फुटेज में दिखाई दे वाहन की पहचान और उस पंजीयन नंबर का पता लगाने प्रयास किया जा रहा है।