काल भैरव मंदिर के सामने पूजन सामग्री की चार दुकानें जली:, पांच दमकलों ने पाया काबू

उज्जैन। काल भैरव मंदिर के सामने मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से पूजन सामग्री की चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे मंदिर के सामने स्थित एक दुकान में आग लगी, जो देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में पूजन सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से भड़क गई।आसपास के लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि एक के बाद एक चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment