इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके में गुरुवार रात काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे युवक को टर्न लेते समय कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जामनिया निवासी रोशन (24) पुत्र बुदन भगोरे बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। रात में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टर्न लेते समय कार ने बाइक को मारी टक्कर-पुलिस के मुताबिक रोशन गुरुवार रात काम खत्म करने के बाद बाइक से जामनिया स्थित अपने किराए के कमरे पर लौट रहा था। नायता मुंडला इलाके में टर्न लेते समय कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से रोशन बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और रात में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।