कांग्रेस का दावा- अरुणाचल में 40-50km अंदर घुसे चीनी सैनिक:सेना बोली- घुसपैठ के दावे वाला वीडियो फर्जी

ईटानगर।अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम ने दावा किया है कि अपर सुबनसिरी जिले में चीनी सैनिक भारतीय सीमा के 40-50 किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर कई जगह भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने हैं, जिससे सैनिकों की गश्त और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए सिरम ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में सैनिकों के बीच हाथापाई और लाठी चलने की घटनाएं होने का दावा किया।दूसरी ओर, भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी कब्जे के दावे को लेकर वायरल एक वीडियो को फर्जी बताया। आर्मी ने कहा कि वीडियो अक्टूबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज से छेड़छाड़ करके बनाया गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment