कलेक्ट्रेट हॉल में लगी आग से कुर्सियां, टेबल, एसी जले… प्रशासनिक भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे  सवाल

नीमच।– जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में शुकं वार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर के मीटिंग हॉल से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हॉल में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान उसकी चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि कुर्सियां, टेबल, एसी सहित कई सामान जलकर खाक हो गए।
आग की सूचना से प्रशासन में मचा हड़कंप-कलेक्ट्रेट जैसेमहत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन में आग लगने की खबर मिलते ही अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ADM, SDM और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।एसी और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ चुके थे। गनीमत रही कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है। फिलहाल आग बुझ चुकी है, लेकिन कलेक्ट्रेट में हुई इस घटना ने प्रशासनिक भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जाँच  की जरूरत बनती  है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment