जांच के दौरान गीता भवन क्षेत्र स्थित कैटालाइजर कोचिंग सेंटर में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि भवन का आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) बंद था। प्रशासन के अनुसार, किसी आपदा या आग लगने की स्थिति में यह छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया।संयुक्त टीम ने वेदा बिजनेस पार्क, अपोलो एवेन्यू, अपोलो आर्केड, भंवरकुआ क्षेत्र सहित कई व्यावसायिक परिसरों की जांच की। इस दौरान कई जगह अग्निशमन उपकरण खराब मिले या निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध नहीं पाए गए।जांच में यह भी सामने आया कि कई बहुमंजिला इमारतों में आपातकालीन रास्ते बाधित थे और फायर सेफ्टी सिस्टम का नियमित रखरखाव नहीं किया जा रहा था। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।