ऐश्वर्या को सलमान से बचाने के लिए बॉडीगार्ड बना था’:एक्टर केतन करांडे का दावा; बोले- सामने खड़े थे सलमान, ड्राइवर ने कट मारकर निकाली गाड़ी

बॉलीवुड\ ऐश्वर्या राय ने सलमान से बचने के लिए बॉडीगार्ड रखा था। फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान के साथ काम कर चुके एक्टर केतन करांडे ने ये दावा किया है।हाल ही में आर्ट मीडिया एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि करीब 20 साल पहले वे 7 दिनों तक ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड रहे थे।केतन के मुताबिक, उन्हें खास तौर पर ऐश्वर्या को सलमान खान से सुरक्षित रखने के लिए हायर किया गया था। हालांकि, मुंबई में एक फैशन शो के बाहर सलमान से आमना-सामना होने के बाद उन्होंने अगले ही दिन यह नौकरी छोड़ दी।सामने खड़े थे सलमान, ड्राइवर ने कट मारकर निकाली गाड़ीइंटरव्यू में केतन करांडे ने उस घटना को याद किया, जिसके बाद उन्होंने यह काम छोड़ा था। केतन ने बताया कि एक दिन उन्होंने ऐश्वर्या को उनके घर से पिक किया और वे विक्रम भट्ट के फैशन शो में गए। शो खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकले, तो सामने सलमान खान खड़े थे।केतन ने गाड़ी से उतरने की बात कही, लेकिन ड्राइवर ने उन्हें रोक दिया और तेजी से कट मारकर गाड़ी वहां से निकाल ली। केतन के अनुसार, वे बॉडीबिल्डिंग करते थे और किसी मारपीट या दो प्यार करने वालों के बीच नहीं पड़ना चाहते थे, क्योंकि वे दोनों कलाकारों के फैन हैं। उन्होंने सलमान को मेहनती और अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वे इस पुरानी बात का जिक्र कभी उनसे नहीं करेंगे। हालांकि, केतन के इन दावों की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment