उज्जैन। उन्हेल के ग्राम जलोदिया का रहने वाला मानसिंग पिता रामाजी शनिवार शाम खरीददारी करने उज्जैन आया था। रात में बाइक से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में ग्राम हताई पालकी के समीप उसे तेजगति से आये ट्राले ने कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल मानसिंग को लोगों की मदद से चरक अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला लेकर भाग निकला था। घायल के परिजनों को सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। मामले में पुलिस घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू करेगी।
संबंधित समाचार
-
टॉय कार से निकला रसल वाइपर:बारिश से बढ़ा सांपों का खतरा, रोज मिल रही रेस्क्यू कॉल
उज्जैन। बारिश शुरू होते ही सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आई है। स्नेक रेस्क्यू टीम... -
आदतन अपराधी को किया 06 माह के लिये जिलाबदर ,आरोपी के खिलाफ07 अपराध दर्ज
महिदपुर- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक... -
महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मांगी माफी:दान चोरी पर कहा था- बिना जेब के कुर्ते पहने
उज्जैन।महाकाल मंदिर में दान चोरी रोकने को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ विवाद...