उज्जैन में 10 लाख से संवरेगा मंगल कॉलोनी का उद्यान:निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने किया भूमिपूजन; निर्माण के बाद रखरखाव के लिए बनेगी रहवासियों की समिति

उज्जैन में शहर के उद्यानों की बदहाल व्यवस्था और रखरखाव को लेकर अब नगर निगम ने रहवासियों की भागीदारी पर जोर देना शुरू किया है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 42 की मंगल कॉलोनी स्थित उद्यान को करीब 10 लाख रुपए की लागत से संवारा जाएगा।रविवार दोपहर करीब 2 बजे निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने उद्यान सौंदर्यीकरण एवं संधारण कार्य का भूमिपूजन किया। खास बात यह है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्यान की देखभाल के लिए समिति भी बनाई जाएगी।उद्यान में बाउंड्रीवॉल की रंगाई-पुताई, रोशनी के लिए मिनी मास्ट लाइट, बैठने के लिए कुर्सियां और बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। इससे कॉलोनी के बच्चों, बुजुर्गों और रहवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सिर्फ निर्माण नहीं, रखरखाव की भी जिम्मेदारी भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा कि उद्यान का सौंदर्यीकरण होने के बाद रहवासी समिति बनाकर इसकी नियमित देखभाल करें। उद्यान की सुंदरता और सुविधाएं लंबे समय तक बनी रहें, इसके लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने भूमिगत जलस्तर में कमी का हवाला देते हुए पानी का अपव्यय रोकने और जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment