इंदौर के नवलखा से बसें नहीं हटी तो होगा आंदोलन, एमआईसी मेंबर का अल्टीमेटम, कहा- सड़क पर उतरेंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर के नवलखा इलाके में बसों में सोमवार को आग लग गई। इस घटना के बाद अब नगर निगम के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने 12 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि बसों को यहां से नहीं हटाया गया, तो वे रहवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

आग लगने की घटना के बाद बसों को हटवाने की मांग को लेकर वे धरने पर भी बैठ गए थे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वे धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत हुई, तब जाकर उन्होंने धरना समाप्त किया।

एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा का कहना है कि यहां पहले भी बसों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। यह एक रहवासी इलाका है, जहां करीब 50 हजार लोग निवास करते हैं। ऐसे में बसों का यहां खड़ा रहना और आग लगने जैसी घटनाएं होना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि इन बसों का यहां खड़ा रहना बंद होना चाहिए। घटना के दौरान मनीष शर्मा धरने पर बैठ गए थे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चले धरने में कई रहवासी भी शामिल हुए और इलाके से बसों को हटाने की मांग करने लगे। एमआईसी मेंबर का कहना है कि यदि 12 दिनों के भीतर यहां से बसें नहीं हटाई गईं, तो वे रहवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो चक्काजाम भी किया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment