अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा:लापरवाही के लगाए आरोप, दी समझाइश

नीमच– जिला अस्पताल मे एनीमिया पीड़ित बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई l जिसके के बाद परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा कर दिया । इस घटना से अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था, मरीजों की निगरानी और जिम्मेदारी तय करने पर फिर प्रश्न खड़े कर दिए lजिले के रामपुरा निवासी 67 वर्षीय ग्यारसीबाई पति मातानाथ योगी को 13 जुलाई को खून की कमी की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनका हीमोग्लोबिन चार ग्राम मिलने के बाद ट्रॉमा सेंटर की प्रथम मंजिल स्थित मेडिकल वार्ड में उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों द्वारा तीन दिनों में उन्हें तीन यूनिट रक्त चढ़ाया गया।परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और तेज घबराहट होने लगी। परिवार के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर फैलते ही वार्ड में माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर हंगामा कर दिया l जिस पर परिजनों का कहना था कि मरीज केवल खून की कमी से पीड़ित थी, उपचार का सकारात्मक असर भी हो रहा था l बिगड़ने पर यदि समय पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल जाती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।परिजनों आरोप लगायाकि महिला अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थी। अचानक बैचेनी बढ़ने पर परिवार ने लगातार अस्पताल स्टाफ सुचना दी, लेकिन किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार में हुई देरी ही मौत का कारण बनी।

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश दिए lहंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संगीता भारती और डॉ. मनीष यादव अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। समझाइश के साथ निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो हुईं ।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यदि जांच में यह सामने आता है कि सूचना मिलने के बावजूद संबंधित स्टाफ समय पर नहीं पहुंचा, तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment