बडौद। – पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडौद रूप सिंह बेस के नेतृत्व में थाना बड़ौद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
14 नवंबर को सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह पंवार हमराह पुलिस बल प्रधान आरक्षक हकनवाज खान एवं आरक्षक सुग्रीव जाटव के साथ देहात भ्रमण पर थे। इसी दौरान कृषि उपज मंडी, डग रोड बड़ौद के पास विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खंदवास में डग रोड स्थित राधास्वामी आश्रम के पास एक व्यक्ति काले रंग का बैग टांगकर खड़ा है, जिसके बैग में पिस्टल रखी हुई हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल स्वतंत्र पंचों को तलब कर मुखबिर सूचना का पंचनामा तैयार किया गया तथा हमराह पुलिस बल एवं पंचों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तो पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी घेराबंदी कर पकड़ा। मु खबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति राधास्वामी आश्रम के पास सड़क किनारे काले रंग का बैग टांगे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर खान पिता शाबीर खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी फुटला तालाब, अंजड़, जिला बड़वानी बताया।बैग की तलाशी में मिली दो अवैध देशी पिस्टल पुलिस द्वारा आरोपी के कंधे पर टंगे काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो देशी पिस्टल रखी हुई मिलीं। आरोपी से हथियारों के लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया। पुलिस द्वारा दोनों पिस्टलों की जांच करने पर उनकी फायरिंग पिन एवं ट्रिगर चालू हालत में पाए गए। दोनों देशी पिस्टलों को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। लगभग ₹65 हजार की सामग्री जप्त, पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई पहली देशी पिस्टल – कुल लंबाई लगभग 8.5 इंच, दूसरी देशी पिस्टल – कुल लंबाई लगभग 8 इंच दोनों देशी पिस्टलों की अनुमानित कीमत – ₹50,000/-।. वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹15,000/-इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹65,000/- की सामग्री जप्त की गई।आरोपी आमिर खान के विरुद्ध थाना बड़ौद में अपराध धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जप्तशुदा हथियार मालखाने में जमा किए गए हैं।