अमानवीयता की हद:वाहन चालकों द्वारा पशुओं पर अत्याचार-मामलों के विडियो वायरल

उज्जैन। जिधर देखों उधर अमानवीयता की हद पार की जा रही है। अमानवीय स्थिति के वाहन चालन से पशुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। इंदौर में नगर निगम का वाहन कुत्ते पर चढा दिया गया। मंदसौर में सोमवार को नंदी को वाहन चालक ने टक्कर मार कर नाले में गिरा दिया। दोनों मामलों के विडियो वायरल हो रहे हैं। मंदसौर में युवकों की नंदी सेवा की सराहना की जा रही है।लापरवाही से वाहन चालन के मामले आम होते जा रहे हैं। अब अमानवीय हदें पार की जा रही है। यहां तक की दुर्घटना के बाद वाहन रोककर हताहत की मदद की उम्मीद करना बेमानी हो चुका है। पशुओं को तो सडकों पर टक्कर मारना और कुचलना वाहन चालकों ने शगल बना लिया है। ऐसे ही दो क्रुरता के मामले सोमवार को सोश्यल मिडिया पर वायरल होते रहे। इनमें एक मामला इंदौर नगर निगम के वाहन का था तो दुसरा मंदसौर में निजी वाहन का है।इंदौर से वायरल एक विडियों में जीप चालक की क्रुरता ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।मामला वार्ड-72 के पार्श्वनाथ-अलंकार पैलेस रोड का बताया जा रहा है। वायरल विडियो में नगर निगम की गाड़ी सड़क के एक कुत्ते के ऊपर से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। विडियो में जीप का अगला ड्रायवर वाला पहिया कुत्ते पर चढा दिया गया। उसके बाद जैसे –तैसे कुत्ता उसमें से निकला और निकलकर घायल अवस्था में ही भागता दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है और इसे बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और नगर निगम की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामला 4 जुलाई का बताया जा रहा है।मंदसौर से वायरल हुआ विडियो सोमवार 6 जुलाई सुबह 8:30 बजे गीता भवन रोड महावीर कॉलोनी गली नंबर 2 का बताया जा रहा है। विडियो में गली में एक और खडे नंदी को सामने से आ रही कार की टक्कर से वह पास की नाली में जा गिरता है। वाहन चालक अपना वाहन दौडाते हुए निकल जाता है। दुर्घटना से नंदी नाले में गिर गया और बुरी तरीके से फस गया । इसके बाद एक अन्य विडियो में आस पास के निवासी उसे मशक्कत के साथ निकालने की कोशिश करते हैं। सूचना मिलने पर ओम बड़ोदिया नामक युवक वहां पहुंचते हैं और बड़ी मुश्किल से सभी के सहयोग से नंदी को रस्सी से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला जाता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment