नपा नेअतिक्रमण हटाकर जमीन मुक्त कराई गुमटियां हटाईं, भंगार व अन्य सामग्री जब्त

नीमच।-  नगरपालिका ने मंगलवार को शहर मे फिर आती क्रमांक के खिलाफ मुहिम चलाइ गई l शहर के गाँधीनगर व जवाहर नगर क्षेत्र म अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई । नपा द्वारा गांधीनगर में नाले के किनारे लंबे समय से रखी बंद गुमटियां हटाकर पुरानी नगरपालिका पहुंचाई गई l जानकारी मिली थी कि इस क्षेत्र में सरकारी जमीन को अवैध रूप से खरीदने-बेचने का काम किया जा रहा था l यहाँ के अतिक्रमण को भी हटाकर जमीन मुक्त कराई गई।टीम ने नाले के पास अतिक्रमण की नीयत से रखी गई बंद गुमटियों को हटाया। इसके बाद टीम जवाहर नगर पहुंची। यहां गाडियों के भंगार, पुराने कबाड़ और अन्य अनुपयोगी सामग्री डालकर किए गए अतिक्रमण की हटाया गया तथा सामग्री जब्त की गई।
                                                                सीएमओ दुर्गा बामनिया ने कहा कि शासकीय जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर लोग आर्थिक नुकसान से बचें। उन्होंने अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर भारी जुर्माने की कार्यवाही  की जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर भी सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरा दरिष्ठ लिपिक टेवाचंद कुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक महत्वल जीन, हेमंत आदि उपस्थित रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment