अंधे कत्ल के प्रकरण का खुलासा:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा

बड़वानी। जिले में गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं अज्ञात अपराधों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया है तथा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया है।
*घटना एवं पुलिस कार्यवाही का विवरण- दिनांक 01.09.2026 को थाना राजपुर में मर्ग क्रमांक 67/2026, धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज मर्ग की जांच हेतु डायरी प्राप्त हुई। मर्ग की प्रारंभिक जांच के दौरान सफीना फॉर्म, शव पंचायतनामा, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने का उल्लेख था।घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या किया जाना पाए जाने पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 500/2026, धारा 103(1) एवं 238(b) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरज बब्बर के निर्देशन एवं एसडीओपी राजपुर  बद्रीलाल अटोदे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा संदेही सुंदरा उर्फ सुन्दरिया पिता भाया बडोले (जाति बारेला, उम्र 48 वर्ष, निवासी कालाखेत गवा) से घटना के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।
प्रारंभ में संदेही द्वारा पूछताछ के दौरान आनाकानी की गई, किंतु पुलिस द्वारा हिकमत-अमली एवं गहनता से पूछताछ करने पर उसने पंचों के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक के अंडकोष पर लात मारकर गंभीर चोट पहुंचाई थी, जिसके परिणामस्वरूप मृतक की मृत्यु हो गई। इसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तारी पत्रक तैयार कर उसे गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।
*पुलिस टीम की विशेष भूमिका-इस अंधे कत्ल के प्रकरण के सफल खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर, उनि छगनसिंह चौहान, उनि पुरणसिंह मण्डलोई, प्र.आर. 393 राजेश बामनिया, आर. 500 ओमप्रकाश पाटीदार, आर. 626 महेन्द्र प्रजापत तथा सायबर शाखा से उनि रितेश खत्री एवं प्र.आर. योगेश का विशेष योगदान रहा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment