हेलमेट लगाए बाईक पर बैठे सीएम डा.यादव को देख लोग हतप्रभ हुए बाईक से निकले मुख्यमंत्री जाने शहर के हाल  पैदल भ्रमण भी किया टावर पर आम लोगों से हाथ मिलाया

 

उज्जैन। शुक्रवार को नागदा में उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे निर्माण का भूमिपूजन करने के बाद  मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गृह नगर उज्जैन पहुंचे। डीआरपी हेलीपेड पर हेलीकाप्टर से वे आए और सीएम हाउस गए । वहां से वे बाईक पर सुरक्षा अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने निर्माण कार्यों को देखा और आमजन से सीधी मुलाकात की ।बाईक सवार मुख्यमंत्री डा.यादव के सारथी सुरक्षा अधिकारी बने थे। उनकी बाईक को सुरक्षा कर्मचारी आसपास घेरे चल रहे थे। अधिकारी भी इस दौरान बाईक पर सवार होकर पीछे पीछे चल रहे थे। बाईक पर सवार मुख्यमंत्री ने शहर में आमजन से जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ कई स्थानों पर अभिवादन किया।  मुख्यमंत्री सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। सीएम हाउस से उन्होंने प्रोटोकॉल छोड़कर बाइक पर शहर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने पैदल भ्रमण भी किया और आम लोगों से मुलाकात की।पैदल पहुंचे  कोयला फाटक-सीएम हाउस से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाइक पर सवार होकर पुलिस कंट्रोल रूम, टावर चौक से होते हुए फ्रीगंज ब्रिज पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रिज निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे पैदल ही मेडिसिटी का कार्य देखते हुए कोयला फाटक तक गए। इस दौरान कई अधिकारी भी उनके साथ बाइक पर मौजूद थे। रास्ते में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक मुख्यमंत्री ने लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, अन्य निर्माण कार्यों और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जलेबी बनाई,चाय मंगवाई,गर्म पानी पीया-कंठाल चौराहे पर मुख्यमंत्री एक पुरानी परिचित जलेबी की दुकान पर भी रुके। उन्होंने स्वयं जलेबी बनाई, चाय मंगवाई और गर्म पानी का सेवन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्र राजनीति के दिनों से ही उनका इस दुकान से गहरा जुड़ाव रहा है।

 

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment