उज्जैन। चलती कार में युवती के साथ गैंगरेप का मुख्य आरोपी गुरूवार शाम पुलिस की हिरासत में आ गया। पूछताछ में उसके साथी का नाम सामने आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। मुख्य आरोपी को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जायेगा।
नानाखेड़ा थाने पर 26 अक्टूबर की रात इंदौर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती पहुंची थी और अपने साथ चलती कार में 2 युवकों द्वारा गैंगरप करना बताया था। युवती के अनुसार मुख्य आरोपी चक्रेश जैन निवासी जयसिंहपुरा था। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर चक्रेश जैन की तलाश शुरू की थी। 2 दिन बाद गुरूवार शाम चक्रेश को मंदसौर से पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। जिसे देर शाम उज्जैन लाया गया। थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में उसके दूसरे साथी का नाम राजेश पंथी सामने आया है। जिसकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है। चक्रेश को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
युवती ने शिकायत में बताया था कि चक्रेश से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। 26 अक्टूबर को मिलने उज्जैन आई थी। चक्रेश ने मेघदूत होटल के सामने से कार में बैठाया था। उसका एक साथी ओर गया था। दोनों ने चलती कार में उसके साथ गलत काम किया और इंदौर में छोड़कर भाग निकले थे। वह मुंह बोले भाई के साथ आधी रात को उज्जैन लौटी थी और पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद मामले में प्रकरण दर्ज किया था।
चक्रेश के परिवार ने की जांच की मांग
चक्रेश जैन के खिलाफ दर्ज हुये प्रकरण के बाद उसका परिवार भी युवती की शिकायत लेकर नानाखेड़ा पहुंचा था और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। परिवार का कहना था कि चक्रेश प्रापर्टी का काम करता है। उसे हनी ट्रेप में फंसाया गया है। पुलिस ने परिवार की लिखित शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया है।
हिरासत में चलती कार में गैंगरेप का मुख्य आरोपी