सेरनखेड़ी में पंच दिवसीय धार्मिक आयोजन का भंडारे के साथ हुआ समापन

महिदपुर रोड। ग्राम सेरन खेडी में पंच दिवसीय महा मारुति यज्ञ तथा मंदिर में नवीन मूर्तियों की स्थापना का धार्मिक आयोजन रविवार को पूणार्हुति महा आरती तथा भंडारे के साथ संपन्न हुआ । महा मारुति यज्ञ नारायणी आलोट के आचार्य राधेश्याम ठाकुर ने अपने सहयोगी ब्राह्मणों के साथ विधि विधान से संपन्न कराया धार्मिक आयोजन के दौरान आयोजित यज्ञ हवन में यजमान के रूप में ग्राम के 31 जोड़ों ने सपत्निक हवन पूजन में बैठकर धार्मिक कार्य पूर्ण किये इस दौरान मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की नवीन मूर्तियां कोई प्राण प्रतिष्ठा भी की गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment