तराना। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष – 2026 के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विकास खंड तराना में कृषि उपज मंडी परिसर से कृषि रथ को जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश राजोरिया ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना। कृषि समृद्धि वर्ष 2026 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भोपाल में किसानों को संबोधित किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तराना के माध्यम से कृषि उपज मंडी तराना में वर्चवली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन सुनकर गांव गांव में पहुंचने वाले कृषि रथ का हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश राजोरिया पूर्व मंडी अध्यक्ष सौदान सिंह सिसोदिया,जिला पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह जिगर, किसान नेता राम सिंह बडाल ,भाजपा नेता नाहर सिंह पवार ,भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत आंजना मदन चौहान एस डी एम ब्रजेश सक्सेना मंडी सचिव यादव कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश डोर सहित अधिकारी कर्मचारी गण एवं किसान उपस्थित थे।
सीएम का उद््बोधन गांव गांव में पहुंचने वाले कृषि रथ का हरि झंडी दिखाई