शिवसेना ने आमजन के साथ नगर की समस्याओं को लेकर दिया धरना

बड़नगर। नगर की विभिन्न आमजन की समस्याओ को लेकर निरंतर आवाज उठा रही शिवसेना ने विभिन्न मांगो को लेकर नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा सोमवार को स्थानीय नगर पालिका बड़नगर के गेट के सामने विभिन्न मांगो जैसे स्वाध्याय भवन चौड़ी करण, यातायात व्यवस्था दुरुस्तीकरण, सड़को पर पड़े गड्ढों को ठीक करने, फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाने व साफ सफाई सहित विभिन्न विषयो को लेकर युवा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरानिया ने आम जन व शिवसैनिको के साथ धरना आंदोलन किया। नगर पालिका अधिकारी मंशाराम निगवाल अपने कर्मचारियों के साथ स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने सभी मांगो को पुरा करने का आश्वासन दिया किन्तु प्रभात पुरानिया ने कहा की आश्वासन नहीं चाहिए, काम चाहिए, अनेक बार उक्त मांगो को लेकर आम नागरिक काफी समय से परेशान है, लेकिन आश्वासन देकर आप इति श्री कर लेते है, अब समाधान की आवश्यकता है। साथ ही कहा की यदि मंगलवार सुबह तक आपके द्वारा व अध्यक्ष के द्वारा उक्त मांगो के निराकरण हेतु सख्त कदम नहीं उठाये तो दोपहर तक शिवसेना आमजन के साथ मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को चूड़ियाँ पहनाई जावेगी। शाम तक जिम्मेदार नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या धरना स्थल पर मौजूद नहीं हुए जिससे शिवसैनिको व आम जनता में आक्रोश बढ़ गया ओर नगर पालिका गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला फूँक दिया। उक्त आंदोलन मंगलवार सुबह भी जारी रहेगा। अब देखना यहाँ है कि नगर पालिका अध्यक्ष इन मांगो को लेकर जनता के बीच आते है या वही हठ धर्मिता जारी रखेंगे। जानकारी नगर अध्यक्ष संतोष बगेरवाल ने दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment