महिदपुर। शा.मा.वि. नारायणा में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम कक्षा 6 एवं 7 के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना व पूजन से किया गया। इसके पश्चात कक्षा 6 व 7 के छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। छात्रों द्वारा कविता एवं भाषण से प्ररेणादायी भाव भरा। छात्रों को विद्यालय द्वारा माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक बाबूलाल आसोड़िया ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएें देते हुए आशीर्वाद दिया। नवीन चैहान नपे छात्रो को आगे बढ़ने का संदेश दिया। मनोज सोनी द्वारा छात्रों को शिक्षा के महत्व को समझाया गया। संचालन छात्रा आशा, ऋषिका एवं गुंजन, संध्या ने किया।
शा.मा.वि. नारायणा में कक्षा 8वी के छात्रों का विदाई समारोह