खाचरोद। ग्राम वाचखेड़ी में श्मशान घाट ओर रोड की समस्या को लेकर आज अनुविभागीय अधिकारी , एवं जनपद को ज्ञापन प्रेषित किया गया, ओर ये मांग की कि बलाई समाज के लोगों के पास आज तक शासकीय शमशान नहीं हे, ओर गांव से नई आबादी तक रोड कि भी कोई व्यवस्था नहीं है, जो कि एक आम रास्ता भी हे , ग्राम पंचायत से लगाकर विधायक एवं सभी आला अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुए, आज जन सुनवाई में अनुविभागीय अधिकार मेडम ने हमे आश्वासन दिया कि जल्दी आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा, ज्ञापन में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस नेता व पार्षद नारायण मंडावलिया पंचायत राज संगठन प्रभारी समरथ मालवीय बाचाखेडी,लखन मालवीय, गोपाल मालवीय, रवि मालवीय, पारस मालवीय, सोहन मालवीय,आत्माराम मालवीय, बद्रीलाल जी, गिरधारी लाल, चंदा पूरी गोस्वामी, दशरथ मालवीय,मोहन सोलंकी, गोविंद मालवीय एवं सैकड़ों की संख्या में मालवीय बलाई समाज के लोग उपस्थित हुए।
शमशान घाट एवं रोड की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा