विहिप-बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण व गौसेवा

नागदा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नागदा प्रखंड द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत प्रखंड सहसंयोजक दिनेश परमार के नेतृत्व में गौसेवा, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकतार्ओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सेवा गतिविधियों के तहत कोटा फाटक ब्रिज के समीप स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही निकटवर्ती गौशाला में साफ-सफाई कर गौसेवा का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में रमेश कुमार प्रजापत (जिला सेवा प्रमुख), रोशन शुक्ला (जिला गौरक्षा प्रमुख), मनीष व्यास (जिला सहसंयोजक), रेनू राठी, कमल माली (प्रखंड उपाध्यक्ष), विनोद माली (प्रखंड गौरक्षा प्रमुख) सहित भोला, चेतन, रुपेश, डॉ. पंकज, कपिल एवं अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और गौसेवा भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपराएं हैं तथा इनके माध्यम से समाज और प्रकृति दोनों की सेवा की जा सकती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment