वार्ड 22 में अतिक्रमण हटाने के निर्देश शिकायत पर कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश

नेपानगर। वार्ड क्रमांक 22 बीड़ में मकान के मुख्य द्वार के सामने टीन का टपरा रखकर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड नेपानगर कार्यालय द्वारा 20 अगस्त 2026 को पत्र क्रमांक 851 जारी कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद नेपानगर को निर्देश दिए गए थे। पत्र में उल्लेख है कि आवेदक अखिलेश पिता मनोज यादव निवासी वार्ड नंबर 22 बीड़ रैयत नेपानगर द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई है कि अनावेदक हजरा बी पति स्व. इस्माइल द्वारा उनके घर के द्वार के सामने टप रखकर अतिक्रमण किया गया है। उक्त अतिक्रमण को तत्काल हटाकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।इसी संदर्भ में नगर पालिका परिषद नेपानगर कार्यालय द्वारा तहसीलदार नेपानगर को पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में लेख है कि अनुविभागीय अधिकारी (रा) उपखंड नेपानगर द्वारा वार्ड क्रमांक 22 के निवासी अखिलेश यादव द्वारा प्रस्तुत शिकायत में वार्ड क्रमांक 22 के निवासी हजरा बी द्वारा शिकायतकर्ता के द्वार के सम्मुख टीन का टप रखकर अतिक्रमण किए जाने से उक्त अतिक्रमण को हटवाकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।नगर पालिका ने अनुरोध किया है कि जब भी उक्त अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जायेगी उसके पूर्व निकाय को अवगत करवाया जाए, ताकि उक्त कार्यवाही में निकाय का दल भी सहयोग हेतु समय पर उपस्थित रह सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment