शाजापुर। जिले में आदिवासी हितग्राहियों के लिए संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हितग्राहियों के साथ हुई ठगी के मामले का खुलासा दैनिक अवन्तिका ने किया था। किए गए खुलासे के बाद विशेष न्यायालय के आदेश पर अजाक थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मत्स्य विभाग और बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने पर कार्रवाई…
Read MoreCategory: शाजापुर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:जिला अस्पताल रेफर
शाजापुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में ग्राम दूधाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डांगीचा निवासी श्याम पाल पिता रमेशचंद्र 35 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मोहन बड़ोदिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके होंठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई, जिसके तहत बेहतर उपचार के लिए उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Read Moreजिले में 300 पुलिस जवानों ने रातभर की सघन कॉम्बिंग गश्त: बदमाशों पर कसा शिकंजा
शाजापुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस ने एक व्यापक अभियान छेड़ा है। अपराधियों के हौसले पस्त करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए 19-20 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। रात के अंधेरे में जब शहर सो रहा था, तब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की फौज सड़कों पर अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से रातभर आपराधिक तत्वों में भारी…
Read Moreमुरैना से महाराष्ट्र जा रहा पोल्ट्री फीड से भरा ट्रक पलटा:चालक सुरक्षित, नींद आने से हादसा
शाजापुर ।शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर रविवार सुबह पोल्ट्री फीड से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना मिडवे के सामने सुबह करीब 5 बजे हुई। हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा।जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अजय धाकड़ (पिता राम धाकड़, निवासी सेमरी, जिला शिवपुरी) मुरैना से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। ट्रक में मुर्गी पालन के लिए उपयोग होने वाला दाना (पोल्ट्री फीड) भरा हुआ था।जानकारी के मुताबिक, चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान सामने अचानक कोई वाहन…
Read Moreडकैती की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल और कार जब्त
शाजापुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में की गई लूट का लाखों रुपये का सोना-चांदी, नकदी, वारदात में उपयोग की गई कार और औजार भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में मक्सी क्षेत्र में अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान थाना मक्सी में दर्ज अपराध क्रमांक 163/2026 की जांच के दौरान 10 जुलाई 2026 को मुखबिर…
Read Moreगाय को बचाने में टकराई कार:6 लोग घायल ; दो सड़क हादसे में एक गोवंश की भी मौत
शाजापुर।शाजापुर जिले में बुधवार रात गोवंश के सड़क पर आ जाने से दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गोवंश की भी मौके पर मौत हो गई।पहला हादसा नेशनल हाईवे-52 पर सारंगपुर के पास हुआ। इंदौर निवासी चार लोग भेसवा माताजी क्षेत्र से एक मशीन की मरम्मत कर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार के सामने अचानक एक गाय आ गई।गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने कार से…
Read Moreचार माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने के कारण वृद्ध लोग परेशान
टोंक खुर्द। शासन की योजना से वृद्धा पेंशन लागू की गई वृद्ध लोगों को बुढ़ापे का सहारा लेकिन चार माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने के कारण वृद्ध लोग परेशान हो चुके हैं।उनका गुजारा पेट पालन मे बड़ी कठिनाई का सामना भुगतना पड़ रहा है।उक्त वृद्धा पेंशन की राशि उनके बैंक अकाउंट खातो में नहीं आ रही है इससे परेशान हो चुके हैं। एक दूसरे वृद्ध व्यक्ति चौराहा पर बैठकर चर्चा करते हैं कि। पेंशन की राशि नहीं आ रही है बड़ा टेंशन है। एवं बड़ी चिंता का विषय बन…
Read More