अस्पताल से ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी:; रेनोवेशन कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी से होगी पूछताछ

देवास ।देवास जिले के खातेगांव शासकीय अस्पताल के पुराने भवन से मरीजों की जान बचाने वाली ऑक्सीजन पाइपलाइन ही गायब हो गई है। इस बड़ी लापरवाही और चोरी को लेकर BMO डॉ. तुषार गुप्ता ने सोमवार को खातेगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोरोना काल में  लगी थी पाइपलाइन-बीएमओ डॉ. तुषार गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन देने के लिए स्थानीय विधायक के विशेष प्रयासों से अस्पताल के पुराने भवन के कमरों…

Read More

नाले में मिला युवक का शव:सुबह घर से निकला था, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

देवास।भौंरासा थाना क्षेत्र के सिकखेड़ी नाके के पास सोमवार दोपहर पानी से भरे नाले में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान जामगोद निवासी 35 वर्षीय संदीप अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के…

Read More

परीक्षा नहीं हुई तो कॉलेज गेट पर बांधा भैंसा छात्र परेशान NSUI ने पुंगी बजाकर किया विरोध

देवास।केपी कॉलेज और साइंस कॉलेज में शुरू किए गए नए कोर्स के विद्यार्थियों की पहले वर्ष की परीक्षा अब तक आयोजित नहीं हुई है। इसी के विरोध में सोमवार को NSUI ने केपी कॉलेज परिसर के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर भैंसा बांधकर पुंगी बजाई और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।NSUI जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि इन दोनों कोर्सों की शुरुआत बड़े-बड़े दावों के साथ की गई थी। विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य और कोर्स पूरा होने पर प्लेसमेंट का भरोसा दिलाया गया था।…

Read More

युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, :जिला अस्पताल में मौत:मर्ग कायम कर कारणों की जांच जारी

देवास।देवास के 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, नागदा निवासी लखन पिता जगन्नाथ (25) ने रविवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।मृतक के भाई राहुल ने बताया कि शनिवार को उनकी लखन से…

Read More

दिनदहाड़े युवक पर तलवार से घर के बाहर ताबड़तोड़ हमला; आरोपी बदमाश फरार

देवास। शांति नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में 38 वर्षीय नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है।…

Read More

बालगढ़ रोड हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत:दो दोस्तों संग लौटते समय कार से टकराई थी बाइक

देवास।देवास के बालगढ़ रोड पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।  घटना में उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा अष्टविनायक कॉलोनी के पास हुआ जब उनकी बाइक एक कार से टकरा गई।यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुई। शांतिपुरा निवासी जैद खान अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घूमने गया था। लौटते समय उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।एक परिचित तीनों घायलों को ऑटो से जिला…

Read More

माता टेकरी प्रवेश द्वार से गिरे पत्थर, एक व्यक्ति के पैर में चोट; कुमार गंधर्व द्वार पर हादसा टला

देवास।देवास में माता टेकरी के रपट मार्ग पर स्थित कुमार गंधर्व द्वार से शनिवार सुबह पत्थर टूटकर गिर गए। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एक बड़ा हादसा टल गया।द्वार से अचानक लाल पत्थरों के कुछ टुकड़े नीचे गिरे। घटना के समय द्वार के पास कुछ लोग चाय पी रहे थे और श्रद्धालुओं की आवाजाही भी जारी थी।गिरे हुए पत्थरों में से एक टुकड़ा नीचे खड़े एक व्यक्ति के पैर पर जा गिरा, जिससे उसे चोट आई। अन्य लोग बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थरों के टुकड़े…

Read More

फंदे पर लटका मिला हलवाई का शव: वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

देवास।देवास के त्रिलोक नगर क्षेत्र में 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल ठाकुर (56) पिता रामाश्रय ठाकुर के रूप में हुई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।अनिल ठाकुर हलवाई का काम करते थे। घटना के समय वे घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे पिछले लगभग एक वर्ष से कालानी बाग क्षेत्र में रह रहे हैं।मकान मालिक ने जब घटना की जानकारी देखी तो तत्काल परिजनों को फोन कर सूचित किया। सूचना…

Read More

स्कूटर से होती थी अवैध शराब की सप्लाई:आबकारी विभाग ने 7 पेटी शराब जब्त की, आरोपी फरार

देवास।देवास के रेवाबाग क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने 7 पेटी देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 33,400 रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्कूटर से शहर की गलियों में शराब की सप्लाई करता था। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।आबकारी विभाग ने शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेवाबाग क्षेत्र में दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से 4 पेटी देशी मसाला और 3 पेटी देशी…

Read More

जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर: डंडों और हथियारों से किया था हमला

देवास। जिले के सोनकच्छ इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देवगुराड़िया में खेत बखरने के दौरान हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान निर्भय गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर और शांतिलाल गुर्जर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे अपने खेत पर काम कर रहे थे और खेत बखरने का काम चल रहा था, तभी कुछ लोगों ने उन पर डंडों और धारदार हथियारों से…

Read More