उज्जैन। मानसून की दस्तक के बाद बारिश का क्रम जारी है। गुरूवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। बादलों को देख झमाझम की उम्मीद नजर आ रही थी लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। इस बीच सुबह 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलना शुरू हुई। दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। शाम को भी हवा थमी नहीं थी। मौसम विभाग ने बारिश अलर्ट जारी किया है। इधर शहर में शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि गुरूवार तक…
Read MoreCategory: उज्जैन
जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा की हुई मौत
उज्जैन। उन्हेल के ग्राम आक्या नजीक से बुधवार को कोमल पिता रामेश्वर 20 साल का परिजन उज्जैन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। काका दिलीप पटेल ने अचानक तबीयत खराब होना बताया। डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान हालत गंभीर देखी और जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी देकर गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती किया, लेकिन रात में कोमल की मौत हो गई। गुरूवार सुबह माधवनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का कहना था कि उन्हे नहीं पता कोमल ने जहर खाया था, वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही…
Read Moreशादी के 6 माह बाद टूटा सात जन्मों का रिश्ता, फरार आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। त्रिवेणी स्थित छोटी रपट से बाइक सहित दंपति बुधवार-गुरूवार रात क्षिप्रा में गिर गये थे। हादसे में डूबने पर पत्नी रीतू 28 साल की डूबने से मौत हो गई थी। पति पवन की तैरना जानता था जिसके चलते उसकी जान बच गई। घटनाक्रम सामने आने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। एसआई रूकमणी ने बताया कि परिजनों से चर्चा में सामने आया कि दोनों की शादी 6 माह पहले हुई थी। रीतू सिहोर की रहने वाली थी, पति पवन शाजापुर के कालापीपल…
Read Moreनगर निगम में यंत्रियों ने काली पटृटी बांधी और की कलमबंद हडताल फायर आफीसर से मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा, होटल सील – कर्मचारियों भी गुस्साए,गेट मिटिंग में ज्ञापन सौंपा, आज कलेक्टर-एसपी से मिलेंगे
उज्जैन। नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री लक्ष्मण प्रसाद साहु के साथ जयसिंहपुरा में होटल संचालक मनोहरलाल अरोन्या के पुत्र विकास अरोन्या के मारपीट करने के मामले ने तूल पकड लिया है। गुरूवार को आरोपी के थाना में पेश होने पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया । आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। नगर निगम में यंत्रियों ने कलमबंद हडताल रखी और कर्मचारियों ने गेट मिटिंग की है। अपरांह् में भवन निर्माण शाखा की और से होटल सील की गई…
Read Moreशनिवार को पूरे शहर में नहीं होगा जलप्रदाय, मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को रहेगा शटडाउन गंभीर इंटेकवेल की एचटी मोटर पंप रिपेयरिंग और राइजिंग मेन लाइन सुधार कार्य के चलते नगर निगम की सूचना
उज्जैन। नगर निगम ने शहरवासियों को पूर्व सूचना जारी करते हुए बताया है कि गंभीर इंटेकवेल पर एचटी मोटर पंप की रिपेयरिंग तथा राइजिंग मेन लाइन में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के लिए शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण शनिवार, 11 जुलाई 2026 को पूरे उज्जैन शहर में जलप्रदाय पूरी तरह बंद रहेगा। निगम प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार को…
Read Moreवर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारणआज से 17 जुलाई तक इंदौर–दौंड एक्सप्रेस निरस्त
उज्जैन। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में 10 से 17 जुलाई तक इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने इस आशय की जानकारी दी।
Read Moreनगर निगम ने सडक चौडीकरण मामले में केविएट दाखिल की
उज्जैन। नगर निगम ने गेल इंडिया चौराहे से लेकर नीलगंगा चौराहे तक एवं शांति नगर चौराहे से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण के मामले में उच्च न्यायालय में केविएट दाखिल की है। भवन अधिकारी ने इस मामले में सूचना जारी की है।सूचना में भवन अधिकारी ने बताया है कि उज्जैन विकास योजना 2035 में प्रावधानित गेल इंडिया चौराहे से लेकर नीलगंगा चौराहे तक एवं शांति नगर चौराहे से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण के सम्पादन हेतु नगर पालिक निगम उज्जैन को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। निगम परिषद का ठहराव…
Read Moreआफीसर से मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेजा, होटल सील: निगम में की कलमबंद हडताल
उज्जैन। नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री लक्ष्मण प्रसाद साहु के साथ जयसिंहपुरा में होटल संचालक मनोहरलाल अरोन्या के पुत्र विकास अरोन्या के मारपीट करने के मामले ने तूल पकड लिया है। गुरूवार को आरोपी के थाना में पेश होने पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया । आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। नगर निगम में यंत्रियों ने कलमबंद हडताल रखी और कर्मचारियों ने गेट मिटिंग की है। अपरांह् में भवन निर्माण शाखा की और से होटल सील की गई है।व्यावसायिक…
Read Moreपुजारियों की बिना जेब वाली ड्रेस हो’: अध्यक्ष बोले- जेब नहीं होगी तो दान पेटी में डलेगा
उज्जैन।अयोध्या के राम मंदिर के बाद एमपी के आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में भी दान चोरी का मामला सामने आया है। ऐसे में उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज और महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मंदिरों की व्यवस्था को लेकर बड़े सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि बड़े मंदिरों में पुजारियों और कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली ड्रेस, ड्रेस कोड और मेटल डिटेक्टर जैसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जाती…
Read Moreमोहर्रम ब्लास्ट मामला हाईकोर्ट पहुंचा:एनआईए जांच और जुलूसों के लिए एसओपी बनाने की मांग
उज्जैन। के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में अब इंदौर हाईकोर्ट में बुधवार को जनहित याचिका दायर की गई है।याचिका में पूरे घटनाक्रम की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) या सीबीआई से कराने और भविष्य में धार्मिक जुलूसों के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की मांग की गई है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश प्राप्त कर जवाब पेश करने के लिए एक सप्ताह…
Read More