उज्जैन में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड:जेट स्ट्रीम हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, पारा 13.3 डिग्री

उज्जैन। उज्जैन में शुक्रवार से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शनिवार सुबह से ही शहर में हल्के कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दिनभर सर्द हवाओं का असर महसूस किया गया। जेट स्ट्रीम हवाओं के सक्रिय होने से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अक्टूबर से शुरू हुए सर्दी के मौसम में यह पहला मौका है, जब दिन के समय भी कोहरे और ठंडी हवाओं का असर साफ दिखाई दिया। आमतौर पर कोहरा अलसुबह या देर रात तक ही सीमित रहता था, लेकिन गुरुवार को दिन चढ़ने के…

Read More

उज्जैन निगम प्रशासन सतर्क:महापौर, सभापति ने किया गऊघाट फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, अधिकारी बोले-टंकियों की नियमित करा रहे सफाई

उज्जैन।इंदौर में दूषित पेयजल आपूर्ति से हुई 15 लोगों की मौत के बाद उज्जैन प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ गऊघाट फिल्टर प्लांट पहुंचे।अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पेयजल शुद्धिकरण से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान फिल्टर प्लांट के सभी पंप चालू पाए गए। इसके साथ ही क्लोरीन, केमिकल और ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता…

Read More

खेतों में करंट लगने से 2 युवको की हुई मौत

उज्जैन। भैरवगढ़ और माकडोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से 2 युवको की मौत हो गई। दोनों को चरक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि माकडोन के ग्राम पाट से मयंक पिता जीवन आजना 21 साल का परिजन मृत अवस्था में लेकर आये थे। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मयंक को खेत में करंट लगना बताया गया है। मामले की जांच के लिये मर्ग डायरी माकडोन थाना पुलिस को भेजी जायेगी। वहीं भैरवगढ़ थाना एएसआई जितेन्द्र गौसर ने बताया कि…

Read More

हेड कॉन्स्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान:; एसपी करेंगे आरक्षक का सम्मान

उज्जैन।महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने गोल्डन टाइम में सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसका वीडियो अब सामने आया है। घटना 1 दिसंबर की है। स्टेशन पर महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच ड्यूटी पर तैनात थे। तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ी उज्जैयनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14309) के आगमन…

Read More

4 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव:शंकर-एहसान-लॉय देंगे संगीतमय प्रस्तुति

उज्जैन।उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय प्रस्तुति देंगे।विभिन्न कार्यक्रम होंगे-***14 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ जनजातीय लोकनृत्य और कला यात्राओं के साथ होगा। इस दिन गोंड जनजातीय सैला नृत्य, बैगा जनजातीय परधौनी नृत्य, भील जनजातीय भगोरिया नृत्य सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। दिन के समय कला यात्रा के माध्यम से लोककलाओं की जीवंत झलक भी…

Read More

महाकाल मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए AI सिस्टम लगाया:उज्जैन में पहली बार पुलिस का ड्रोन और एआई से क्राउड मैनेजमेंट

उज्जैन।महाकालमंदिर में देशभर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और हेड काउंटिंग के लिए पुलिस एआई और पांच ड्रोन की मदद से निगरानी रख रही है। मंदिर से 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में पहुंचने वाली भीड़ की ड्रोन से लाइव फीड महाकाल मंदिर के कंट्रोल रूम में दिखाई दे रही है।कंट्रोल रूम में लाइव फीड देखकर एसपी उज्जैन पूरी भीड़ का नियंत्रण कर रहे हैं। यदि यह भीड़ नियंत्रण प्रणाली सफल रहती है, तो आने वाले कुंभ मेले में भी इसी तरह एआई और…

Read More

उज्जैन-देवास रोड पर कार नाले में गिरी:ड्राइवर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, किसी तरह की जनहानि नहीं

उज्जैन।उज्जैन-देवास रोड पर गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। लोटस इलेक्ट्रॉनिक के सामने कोठी रोड मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। बताया गया कि मोड़ लेते समय वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार का एक हिस्सा नाले में फंस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार नाले में आंशिक रूप से लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार चला रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात…

Read More

गरोठ रोड तैयार, उज्जैन-झालावाड़ को मंजूरी, उज्जैन से राजस्थान की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

उज्जैन।सिंहस्थ 2028 में इस साल उज्जैन से राजस्थान की कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी। इसके लिए एनएचएआई ने इस बार राजस्थान को दो फोरलेन को जोड़ेगा। 2700 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन-गरोठ रोड हाईवे बनाकर लगभग तैयार कर दिया है। वहीं उज्जैन-झालावाड़ वाली टू-लेन को भी फोरलेन किया जाएगा।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पूरी तैयार कर ली है। उज्जैन-झालावाड़ को फोरलेन से जोड़ने के प्रस्ताव को दिल्ली से तकनीकी स्वीकृति भी मिल गई। वित्तीय स्वीकृति की भी प्रक्रिया के लिए भी विभाग ने फाइल मुख्यालय दिल्ली भेज दी…

Read More

शराबबंदी का असर नववर्ष की पार्टियों पर, मंदिरो में भीड़:उज्जैन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 200 सीसीटीवी, 5 ड्रोन और 1200 पुलिसकर्मी तैनात

उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में नववर्ष को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन इस बार शराब बंदी का असर नववर्ष पर होने वाली पार्टियों में देखने को मिल रह है। कई होटल और क्लब में इस बार पार्टी नहीं हो रही है।इधर महाकाल मंदिर सहित शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सजावट के साथ अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। हालांकि नववर्ष पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।बता दें कि 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को महाकाल मंदिर में आने वाले भीड़ की सुरक्षा के…

Read More

भक्त आक्रोशित : 2 साल से गर्भ गृह में वीवीआईपी को प्रवेश, आमजन प्रतिबंध, गर्भगृह में प्रवेश को लेकर फिर उठे सवाल क्या केवल वीवीआईपी के महाकाल?

ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने गर्भगृह से दर्शन की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने जूना महाकाल दर्शन का सुझाव रख दिया। व्यवस्था में भेद के बीच बयानों में मतभेद की स्थिति सामने आई है। इसी बीच मंगलवार सुबह वीवीआईपी श्रद्धालु ने मंदिर की व्यवस्था को सराहा और जल चढ़ाने की व्यवस्था पर बयान दिया था उसे लेकर आम श्रद्धालुओं का कहना है कि यह सिर्फ वीवीआईपी के लिए है आम श्रद्धालु तो जल…

Read More