ईद से पहले फ्लैग मार्च पर निकला पुलिस का काफिला

उज्जैन। मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद-उल-फितर आज मनाया जायेगा। इससे पहले शुक्रवार शाम कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस का काफिला फ्लैग मार्च पर निकला। अपील की गई कि त्यौहार शांति, सौहार्द्र के साथ मनाया जाये। पवित्र रमजान के 30 दिन पूरे होने और शुक्रवार शाम चांद दिखाई देने पर मुस्लिम समुदाय आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाने जा रहा है। इससे पहले देर शाम पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने और सुरक्षा की दृष्टि से शहर में फ्लैग मार्च किया। एसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एएसपी, सीएसपी,…

Read More

आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर-डंडे से फोड़े कांच, चालक को पकड़ा सायकल सवार 13 वर्षीय बालक पर चढ़ा डंपर का पहिया

उज्जैन। निर्माणाधीन मार्ग इंदौर सिक्स लेन पर शुक्रवार शाम सायकल सवार बालक पर डंपर का पहिया चढ़ गया। दुर्घटना में बालक की मौके पर मौत हो गई। घटनाक्रम देख ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पत्थर-डंडे से डंपर के कांच फोड़ दिये गये। पुलिस ने घटनास्थल से चालक को पकड़ा है। इंदौर-उज्जैन मार्ग को सिक्स लेन में तब्दील किया जा रहा है। मार्ग पर ब्रिज निर्माण से लेकर अन्य कार्य चल रहे है, मार्ग पर आवागमन भी जारी है। इसी बीच शुक्रवार शाम मार्ग के ग्राम आलमपुर उड़ाना में ह्दय विदारक…

Read More

मासूम की अस्पताल से छुट्टी होने पर उत्तरप्रदेश लौटा परिवार

उज्जैन। उत्तरप्रदेश के गौंडा से आये गुप्ता परिवार की 5 वर्षीय मासूम स्वरा पिता राहुल गुप्ता को गुरूवार शाम महाकाल मंदिर परिसर में करंट लगा गया था। मासूम बालिका बेहोश हो गई थी। जिसे चरक अस्पताल में पीआईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उसे होश आ गया था, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। चरक से डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया था। महाकाल थाना प्रधान आरक्षक रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां रातभर चले उपचार के बाद बालिका की हालत…

Read More

खुसूर-फुसूर जाम से जीवन हराम… महाआयोजन की तैयारी के तहत शहर में चौतरफा निर्माण कार्य अंजाम ले रहे हैं।

खुसूर-फुसूर जाम से जीवन हराम… महाआयोजन की तैयारी के तहत शहर में चौतरफा निर्माण कार्य अंजाम ले रहे हैं। तय है इनकी पूर्णता से पूर्व तक आवागमन प्रभावित होगा।आम जनजीवन पर इसका असर भी आयेगा और आवागमन में इससे समस्याएं भी बनेगी। यही सब अभी शहर में चल रहा है। आवागमन से जीवन हराम हो रहा है। आवागमन का संताप आमजन को सता रहा है। सबसे ज्यादा तो यह जाम के हाल के कारण हो रहा है। निर्माणों के चलते पहले से ही आवागमन में मार्ग सकरे हो गए हैं।…

Read More

आर ओ पानी के दाम बराबर बढाए जा रहे,शहर की सीमा से लगे क्षेत्रों में 50 रू.टैंक फायदे के लिए ताक पर रखे कायदे ,मनमर्जी की वसूली -सेल्फ में 25-30 की वसूली एवं घर पहुंच सेवा में 35-45 तक वसूल र

उज्जैन। गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में पेयजल की मांग बढने लगी है। इसे देखते हुए आरओ पानी वितरकों के दामों में भी अचानक बढ़ोतरी हो गई है। इस दाम वृद्धि से आम जन हलाकान है। आर ओ पानी के दाम बराबर बढाए जा रहे,शहर की सीमा से लगे क्षेत्रों में घर पहुंच सेवा में 50 रू.टैंक तक वसूली हो रही है। वहीं सेल्फ में 25-30 की वसूली एवं सामान्य शहरी क्षेत्र की कालोनी में घर पहुंच सेवा में 35-45 तक वसूल रहे हैं।गर्मी बढने के साथ ही…

Read More

उज्जैन –भोपाल रेलवे ट्रेक पर गर्डर बदलने के दौरान क्रेन पलटी

उज्जैन। शुक्रवार को उज्जैन –भोपाल रेलवे लाईन के अप सेक्शन में तराना रोड स्टेशन के आगे टिल्लर नदी के ब्रिज पर गर्डर बदलने के दौरान क्रेन पलटने से हादसा हुआ है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कुछ समय के लिए रेलवे विद्युत लाईन प्रभावित रही है। सुरक्षात्मक बतौर डाउन लाईन की ट्रेनों को सुरक्षित रूप से निकाला गया है।उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नर्दी पर अप एवं डाउन ट्रेक का ब्रिज बना हुआ है। इस पर से…

Read More

उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर बड़ा हादसा:गार्डर बदलते समय क्रेन नदी में गिरी, ट्रेनें प्रभावित

उज्जैन।उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ब्रिज की मरम्मत करने पहुंची क्रेन गार्डर सहित नदी में गिर गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और उज्जैन आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नदी पर दो ब्रिज से अप-डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने ब्रिज के गार्डर में खराबी होने के चलते गुरुवार से उसे बदलने का काम चल…

Read More

तेल की शॉर्टेज के नाम पर बड़ा उछाल, 10 रु. किलो भाव बढ़े

उज्जैन। 15 दिन में तेल 1 किलो 10 रुपए बढ़कर अब बाजार में 158 से 160 रुपए प्रतिकिलो के भाव पर बिकने लगा है। सोयाबीन तेल 15 किलो 2 दिन में 40 रुपए बढ़कर 2420 रुपए हो गया।तेल कारोबारी के अनुसार यह समय व्यापार का होने से आम खरीदारों को दाम अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भरपूर भंडार और ओवरफ्लो की स्थिति है, लेकिन जहाज पर रोक और जमाखोरी को बढ़ावा मिलने से भाव में बड़ी तेजी लाई जा रही है। इधर, उज्जैन मंडी में…

Read More

महानिर्वाणी अखाड़े के महंत का इस्तीफा:6 साल पहले संभाली थी गादी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

उज्जैन।उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति विनीत गिरी महाराज ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। महाकाल मंदिर में महंत की पदवी से इस्तीफे की खबर के बाद चर्चाओं को दौर शुरू हो गया। विनीत गिरी ने इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार अस्वस्थ होने के चलते अखाड़े को इस्तीफा भेजा है। लेकिन अब तक अखाड़े ने इस पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है।6 साल पहले संभाली थी गादी-करीब 6 साल पहले 13 मार्च को महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की…

Read More

उज्जैन के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश खबरी …तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा

उज्जैन। उज्जैन जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खुश खबरी ही होगी कि सूबे की मोहन यादव सरकार  ने  अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद जिले के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। कर्मचारियों को 4,185 से लेकर 38,070 रुपए तक एरियर मिलेगा, वहीं उनकी सैलरी में हर महीने 465 से 4,230 रुपए तक की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय…

Read More