उज्जैन। देवासगेट बस स्टैंड को बंद करने के लिए प्रशासन ने 9अक्टूबर को सार्वजनिक घोषणा करते हुए 12 अक्टूबर से इसे बंद किये जाने के निर्णय से अवगत करवाया गया था। सोमवार को पहले दिन प्रशासन ने पूरे दिन इंतजार किया लेकिन देवासगेट बस स्टैंड पर एक भी बस नहीं पहुंची। प्रशासन को बगैर किसी विरोध के ही बस स्टैंड खाली हो गया है। आरटीओ संतोष मालवीय के अनुसार देवासगेट,नानाखेडा,कानीपुरा रोड, मंडी चौराहा क्षेत्र में उन्होंने एहतियात के चलते दल के साथ घंटों गश्त की सभी बस संचालकों ने…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
जेएनयू मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, राहुल गांधी की चुप्पी पर जताया आक्रोश
खरगोन। जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े मामले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर प्रभावी प्रदर्शन किया गया। यहां महिलाओं ने नारेबाजी कर इस मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर नाराजगी दर्ज कराते हुए आक्रोश जताया। महिलाओं ने राहुल गांधी के पुतले की चप्पल से पिटाई करने के बाद आग के हवाले किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने इस…
Read Moreनवरात्रि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, चीतों की गश्त से पंडालों की सुरक्षा
सनावद। नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनावद पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रमुख मार्गों, गरबा पंडालों और आयोजन स्थलों पर निगरानी के लिए चीता पार्टी तैनात की गई है।पुलिस की टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार गश्त कर रही हैं।नवागत एसडीओपी मुकेश इजारदार ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। पंडालों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, वहीं संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों ने प्रमुख मार्गों…
Read Moreबोतलों में बिक रहा पानी, शुद्धता की जांच पर तीन साल से ताला बिना जांच कैसे तय होगी पानी की शुद्धता?
सारंगपुर।गर्मी हो या सफर, होटल-ढाबों से लेकर छोटी दुकानों तक पैक्ड पानी की बोतल हर जगह आसानी से मिल जाती है। बोतल पर छपा नाम और आकर्षक पैकिंग देखकर ग्राहक इसे सुरक्षित मानकर खरीद लेते हैं। लेकिन बोतल के भीतर भरा पानी कहां तैयार हुआ, उसकी गुणवत्ता की जांच कब हुई और वह पीने के लिए कितना सुरक्षित है, इन सवालों के जवाब उपभोक्ता को आसानी से नहीं मिलते। सारंगपुर क्षेत्र में पडताल में पैक्ड पानी की बिक्री और उसकी गुणवत्ता की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं।…
Read Moreसमग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव, समग्र 2.0 से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
इंदौर । मध्य प्रदेश सरकार समग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। समग्र 2.0 के नाम से विकसित नए पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। नई व्यवस्था से हितग्राहियों की जानकारी के सत्यापन और रिकॉर्ड में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नए पोर्टल में परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी को अधिक व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने तथा उसका सत्यापन करने पर जोर दिया जाएगा। इससे फर्जी नामों,…
Read Moreहोलकर कॉलेज के बाहर स्टूडेंट भूख हड़ताल पर:मांगों को लेकर करणी सेना छात्र संगठन का प्रदर्शन
इंदौर।होलकर साइंस कॉलेज के बाहर सोमवार दोपहर अपनी मांगों को लेकर दो स्टूडेंट अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक वे भूख हड़ताल कर सकते हैं तब तक वे यहां बैठेंगे। ये दोनों स्टूडेंट्स राजपूत सेना छात्र संगठन के पदाधिकारी भी हैं।उनका कहना है कॉलेज द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पूरा मामला पिछले महीने गणेश चतुर्थी के दौरान हुई मारपीट की घटना का है। भूख हड़ताल पर राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के होलकर कॉलेज के उपाध्यक्ष व स्टूडेंट…
Read Moreनवरात्रि पूजन में गए परिवार के सूने फ्लैट का ताले तोड़कर लाखों की चोरी: 4 महीने में दूसरी वारदात
इंदौर।तेजाजी नगर क्षेत्र में पत्थर मुंडला आरटीओ रोड स्थित 6 मंजिला स्टार बेन्स बिल्डिंग में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने दूसरी मंजिल पर स्थित सूने फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना रविवार दोपहर की है। परिवार नवरात्रि पूजन में शामिल होने गया था। सोमवार को पीड़ित परिवार शिकायत करने थाने पहुंचा।पूजन में गया था परिवार-फ्लैट में रहने वाले गोलू जायसवाल रविवार दोपहर करीब 3 बजे पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने बड़े भाई के घर आयोजित नवरात्रि पूजन और आरती में…
Read Moreतनावमुक्त पुलिस बेहतर सुरक्षा का संकल्प दो सौ पुलिसकर्मियों के साथ नवआरक्षकों ने किया योग
उज्जैन। कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी और मानसिक दबाव के बीच पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को ईशा फाउंडेशन के सहयोग से योग फॉर मेंटल हेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवआरक्षकों ने योग-ध्यान का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरानं ईशा फाउंडेशन की प्रमाणित हठ योग शिक्षिका और पूर्वा मंजरेकर ने प्रतिभागियों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान स्वयंसेवक हितेश चौहान, अभिषेक…
Read Moreमहाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकलेगी उमा माता की सवारी -आज दोपहर 2 बजे से मार्गो पर बदलेगी यातायात व्यवस्था
उज्जैन। वर्ष में एक बार महाकाल मंदिर से निकलने वाली उमा माता की सवारी आज शाम 4 बजे निकाली जायेगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे से सवारी मार्ग पर यातायात व्यवस्था को परिवर्तित कर दिया जायेगा। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से निकली वाली उमा माता और भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल घाटी चौराहा, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नई सड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी, बक्षी बाजार, कार्तिक चौक, मोढ़ की धर्मशाला, रामानुजकोट होते हुए…
Read Moreआज से यात्री बसों को संचालन नानाखेड़ा से… देवासगेट बस स्टेंड पर तैनात रहेगी आरटीओ स्क्वाड
उज्जैन। आज से देवासगेट बस पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा। सुबह से आरटीओ की स्क्वाड देवासगेट पर तैनात हो जायेगी, ताकि कोई बस यहां तक नहीं पहुंच सके। अगर बस पहुंची तो परमिट निरस्त करने के साथ आरसी कैंसिल करने की कार्रवाई की जायेगी। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर आगररोड से इंदौरगेट तक एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये देवासगेट बस स्टेंड को बंद करने का निर्णय लिया था। आज से बसों का संचालन नानाखेड़ा…
Read More