अस्पताल कर्मचारी से ₹1.22 लाख की साइबर ठगी:क्रेडिट कार्ड से 3 मोबाइल खरीदे; बैंक मैसेज आने पर ब्लॉक कराया कार्ड

इंदौर।इंदौर में निजी अस्पताल के मेडिकल कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अमेजन शॉपिंग ऐप के जरिए दिल्ली के पते पर तीन मोबाइल बुक किए। बैंक से ट्रांजेक्शन का मैसेज मिलने के बाद कर्मचारी ने कार्ड ब्लॉक कराया और संयोगितागंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने बुधवार को मामले में एफआईआर दर्ज की।ड्यूटी के दौरान आया ट्रांजेक्शन का मैसेज-संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, संगम नगर निवासी सुनील शर्मा की शिकायत पर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। सुनील एक निजी अस्पताल…

Read More

धर्मांतरण मामले की पीड़िता को गवाही बदलने के लिए इनकार करने पर मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। महिला थाना में दर्ज धर्मांतरण के एक मामले में पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने के लिए 1 लाख रुपए देने की पेशकश का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी के पिता ने युवती को कोर्ट में अपने बेटे के पक्ष में बयान देने के लिए रुपए देने की बात कही।इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना का वीडियो बना लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में…

Read More

गांव बनेगा हेलमेट युक्त, बाइक शोरूम से दो हेलमेट देने की अपील करेंगे एएसपी:यातायात सुरक्षा पर जोर

अकोदिया। नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार शाम अकोदिया थाने में शांति समिति की बैठक ली। बैठक में यातायात सुरक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और सामाजिक व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। एएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक गांव को गोद लेकर उसे पूरी तरह ‘हेलमेट युक्त गांव’ बनाने की पहल की घोषणा की।एएसपी तारणेकर ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनना और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना दुर्घटनाओं…

Read More

-10 साल के बेटे की गवाही पर मिली उम्रकैद की सजा… प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

उज्जैन। 46 माह पहले हुई हत्या के मामले में मृतक के बेटे की गवाही पर न्यायालय ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और साथी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों को मृतक के 2 बच्चों को पीड़ित प्रतिकर योजना में आर्थिक सहायता दिलाने के आदेश दिए हैं। 24 दिसंबर 2022 को भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिरनिया में रहने वाले गंगाराम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके बेटे जितेन्द्र बंजारा की लाश मिली है। पुलिस घटनास्थल पहुंची थी, मामला हत्या का होना सामने आया था। जांच में…

Read More

-राजस्थान के युवक से 28 किलो डोडाचूरा बरामद मादक पदार्थ के साथ ट्रेन के इंतजार में खड़ा था युवक

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 5 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिलने पर जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने घेराबंदी की। युवक के पास से 28 किलो डोडाचूरा बरामद हो गया। धार्मिक नगरी में देशभर से ट्रेनों की यात्रा कर उज्जैन पहुंचने वालों की सुरक्षा में आरपीएफ-जीआरपी द्वारा लगातार स्टेशन परिसर से प्लेटफार्म तक विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नम्बर 5 पर एक युवक मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। वह ट्रेन का इंतजार…

Read More

दो साल के बालक को मिली बाल आरक्षक की नियुक्ति

उज्जैन। मंदसौर में पदस्थ आरक्षक रंजीतसिंह डोडिया की 26 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मनवीयता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुये दिवंगत आरक्षक के 2 वर्षीय पुत्र मनवीत को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। मध्यप्रदेश में पहली बार 2 साल के बालक को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। बताया जा रहा है कि मंदसौर में पद खाली नहीं होने पर बालक को उज्जैन में नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। दिवंगत…

Read More

नगर निगम ने नीलगंगा क्षेत्र से हटाया अवैध अतिक्रमण प्लेटफॉर्म नंबर 8 के सामने मुख्य मार्ग से लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमण और निर्माण हटाए गए, दो पीपल के पेड़ों का पुनः प्रत्यारोपण किया

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों को व्यवस्थित करने और आवागमन सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर नीलगंगा क्षेत्र में प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने मुख्य मार्ग से लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमण और निर्माण हटाए गए। निगम की रिमूवल गैंग ने जेसीबी की मदद से यह कार्रवाई की। लोटी तिराहे से नीलगंगा पेशवाई मार्ग तक कार्रवाई निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने…

Read More

पटेल नगर में बेसमेंट का खेल! निगम का नोटिस, तीन दिन में दिखाने होंगे जमीन और नक्शे के दस्तावेज

इंदौर। स्कीम नंबर 31 के पटेल नगर स्थित मकान नंबर 53 में निर्माण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना अनुमति बेसमेंट बनाने और मकान का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की शिकायत पर निगम के जोन-18 के भवन अधिकारी ने दामजी पटेल, हरीश पटेल सहित संबंधित लोगों को नोटिस थमा दिया है। अब तीन दिन में दस्तावेज पेश करने होंगे, वरना निगम की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।          नोटिस में निर्माण कार्य तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

बिजली,सिंचाई,कर्ज,नहर जैसे मुद्दों पर जुटेंगे किसान समस्याओं को लेकर आज  उज्जैन में आंदोलन

उज्जैन। किसान समस्याओं को लेकर गुरूवार को उज्जैन में बडे प्रदर्शन की संभावना है। भारतीय किसान संघ जिला ईकाई ने इसका आव्हान किया है।आंदोलन के तहत उज्जैन जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा कर अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को किसान सौंपेगे।किसान संघ के जिलाअध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना के सोश्यल मिडिया पर जिले के किसानों से उज्जैन आने का आव्हान किया है। इसमें बताया गया है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय किसान संघ मैदान में उतरकर प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग रखेगा।ज्ञापन…

Read More

लोड शेडिंग से बेहाल ग्रामीण व कस्बाई अंचल, कलेक्टर से व्यवस्था सुधारने ने की मांग

 सारंगपुर।ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इन दिनों लोड मैनेजमेंट के नाम पर की जा रही अघोषित एवं भीषण बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में सुबह से लेकर देर रात तक घंटों बिजली गायब रहने से न केवल लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे-छोटे व्यवसायों और कृषि कार्यों पर भी इसका गहरा विपरीत असर पड रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों की पढाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य…

Read More