स्वच्छता कार्यक्रम एवं डिजिटल सशक्तिकरण पर व्याख्यान

सुसनेर। स्थानीय स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर के प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के पाँचवें दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम मैना में श्रमदान करते हुए नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र में डिजिटल सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान रामकुमार अंजोरिया द्वारा दिया गया। उन्होंने डिजिटल तकनीक के उपयोग, आॅनलाइन सेवाओं की जानकारी तथा सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग के बारे…

Read More

वार्ड वासियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यकम को सुना

कानड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 131 वे मन की बात संस्करण को भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री कविता आशीष शर्मा एवं कानड़ बूथ अध्यक्ष 275 देवीसिंह आर्य द्वारा वार्ड क्रमांक 13 बूथ क्रमांक 275 पर वार्डवासियों के साथ सुना और देखा। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने समस्त डिजिटल खाता धारकों को जागरूक रहने हेतु संदेश दिया प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि सभी खाताधारकों को किसी भी प्रकार की ओटीपी कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए साथ ही अपने पासवर्ड भी समय-समय पर रिसेट करना…

Read More

नगर निगम ने दो कोचिंग के बेसमेंट सील किए

ब्रह्मास्त्र इंदौर नगर निगम ने शनिवार को दो कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील किए। कार्रवाई निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर की गई। दोनों स्थानों पर पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट का अन्य उपयोग किया जा रहा था। जोन क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 74 स्थित स्कॉलर्स अकादमी कोचिंग इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में वाहन पार्किंग की स्वीकृत जगह पर टेबल-बेंच लगाकर विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। यह व्यवस्था भवन अनुमति और अग्नि सुरक्षा मानकों के विपरीत पाई गई। निरीक्षण के बाद निगम अमले ने बेसमेंट को सील…

Read More

भाजपा के नेताओं का निगम-मंडलों में नियुक्ति का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है

उज्जैन। उज्जैन जिले में भी भाजपा के नेताओं का निगम-मंडलों में नियुक्ति का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इन नियुक्तियों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिए है। असल में मोहन सरकार को भी दो साल होने जा रहे हैं, लेकिन निगम-मंडल में नई नियुक्तियों के लिए कतार में खड़े कार्यकर्ताओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इस बीच  एक बार फिर निगम-मंडलों में नियुक्तियों का मामला फिर चर्चा में आ गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ नामों पर आपत्ति होने के कारण…

Read More

परिवहन नीति के विरोध में बनेगी रणनीति: मांगें नहीं मानी तो थमेंगे बसों के चक्के

उज्जैन।उज्जैन सहित प्रदेश के कुछ जिलों में शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन (जन बस) सेवा की शुरुआत करने की तैयारी के बीच इसे लेकर विरोध की प्लानिंग भी होने जा रही है। उज्जैन के करीब 50 बस ऑपरेटर सहित प्रदेशभर के ऑपरेटर्स रविवार को सागर में जुटेंगे। यहां बस संचालन की नीति के विरोध की रणनीति बनाएंगे।शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, जिसे जन बस सेवा भी कहा जा रहा है, कि संभवत: अप्रैल 2026 से शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि…

Read More

डेढ़ लाख प्रतिबंधित डिस्पोजल जब्त:बिलोटीपुरा में नगर निगम की कार्रवाई, ₹5000 का जुर्माना भी

उज्जैन।उज्जैन नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बिलोटीपुरा क्षेत्र (जोन क्रमांक-1) में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और अमानक प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निगम के अभियान का हिस्सा है।उपायुक्त संजेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में विनायक चौरसिया के निवास से लगभग 1.5 लाख प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास, कटोरी, चम्मच और अन्य डिस्पोजल सामग्री बरामद की गई। निगम के अनुसार, यह सामग्री अमानक स्तर की और प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।टीम…

Read More

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण:40 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज,

इंदौर।परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली शादी टूटने के बाद उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरा पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते वह उससे भी अलग हो गई और सहेली के साथ रहने लगी।इसी दौरान काम के सिलसिले में उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने उसे किराए के कमरे में रखकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।शादी…

Read More

करणी सेना नेता को जान से मारने की धमकी:कॉल पर बच्चों की हत्या करने के लिए भी कहा,

इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी 20 फरवरी की रात दी गई थी। मामले में शनिवार को हीरानगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हीरानगर पुलिस के अनुसार मारुति नगर निवासी मानसिंह राजावत को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनका नाम पूछने के बाद अपशब्द कहे और बच्चों की हत्या करने और खजराना क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी…

Read More

आगरा-मुंबई हाईवे पर 2 तस्कर गिरफ्तार:धार से लाए जा रहे 4 गोवंश छुड़ाए, 3 लाख का टेम्पो जब्त

खरगोन।खरगोन जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़वानी जिले के सेंधवा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से चार गोवंश छुड़ाए गए।बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान ने बताया कि गोवंश तस्करी की सूचना मिलने पर खलटांका में वाहनों की सघन चेकिंग की गई। धार जिले के खलघाट की ओर से आ रहे एक सुपर कैरी टेम्पो (MP46ZC3348) को रोका गया।टेम्पो की जांच के दौरान उसमें क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे चार गोवंश मिले। वाहन चालक…

Read More

बर्थडे पार्टी में छात्रा को खिलाया नशीला पाउडर:जबरदस्ती करने की कोशिश की

रतलाम।रतलाम में एक मुस्लिम युवक ने कक्षा 12वीं की छात्रा (हिंदू युवती) को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। यहां तक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत कर फोटो भी ले लिए। फिर फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने हिम्मत कर थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।घटनाक्रम ढाई माह पुराना है। छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 30 नवंबर 2025 की शाम अपनी सहेली के बर्थडे पार्टी में गई थी। जहां मुन्नालाला…

Read More