भोपाल।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव धार और बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अस्पतालों को निजी संस्थाओं को देने का विरोध किया है।जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर यही प्रोसेस रहा तो अभी मप्र में करीब 3 हजार पंचायतें ठेके पर चली गई हैं। सरपंच चुना जाता है एक संस्था आती है वो उससे कहती है कि हम आपको साल भर में 25 लाख रुपए दे देंगे,…
Read MoreCategory: मध्य प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी का एक्सीडेंट
ब्रह्मास्त्र श्योपुर श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी अपने साथियों के साथ नई दिल्ली में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड़ो रैली से लौटते समय अलवर (राजस्थान) में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दुर्घटना की सूचना राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को दी। सूचना मिलते ही डोटासरा तत्काल एसमएस अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम जानी और उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
Read Moreसिंगरौली जिले में अडानी समूह को खनन के लिए सुलियारी और धिरौली ब्लॉक आवंटित किए
ब्रह्मास्त्र सिंगरौली मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिÞले में अडानी समूह को खनन के लिए सुलियारी और धिरौली ब्लॉक आवंटित किए गए हैं, जहाँ बिना सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त किए बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस क्षेत्र में लगभग दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो लोग वहाँ कई वर्षों से निवास कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए तथा बिना राहत एवं पुनर्वास की कोई ठोस योजना बनाए विस्थापित किया जा रहा है। इस कटाई और विस्थापन की…
Read Moreमप्र में लाल आतंक का हुआ अंत
ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश से नक्सलवाद की कहानी अब इतिहास बन गई है। बालाघाट के जंगलों में अंतिम सक्रिय नक्सली दीपक उर्फ मंगल उइके के आत्मसमर्पण के साथ प्रदेश पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनते हुए कहा कि लाल आतंक का अध्याय खत्म हुआ, यह सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और सरकार की समर्पित रणनीति का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते…
Read Moreजीतू पटवारी ने मंत्री प्रतिमा बागरी का इस्तीफा मांगा
पीसीसी चीफ ने कहा- एमपी ने पंजाब को भी नशे में पीछे छोड़ा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एमपी सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्री प्रतिमा बागरी का इस्तीफा मांगा है। पटवारी ने कहा कि जनता बीजेपी पर बार- बार भरोसा कर उन्हें चुन रही है। यह नशा माफिया की सरकार है। पहले वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा के ड्रग्स कारोबारियों के साथ फोटो आए। विश्वास सारंग का मिर्ची केस में पारिवारिक रिश्ता निकला। अब मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई नशा तस्करी में शामिल मिला है। पटवारी ने…
Read Moreपीथमपुर का जवान अरुणाचल प्रदेश में शहीद
ब्रह्मास्त्र पीथमपुर पीथमपुर की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय मनीष यादव, जो भारतीय सेना में तकनीकी पद पर तैनात थे, अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। ऊर्जा उपकरणों पर काम करते समय हुए शॉर्ट सर्किट के कारण उन्हें तेज करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 3 दिसंबर की शाम पर्वतीय क्षेत्र में हुई, जहां उनकी यूनिट नियमित तकनीकी कार्य कर रही थी। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पीथमपुर में शोक की लहर फैल गई। मनीष मूल रूप से बिहार…
Read Moreरतलाम मंडल में दो ट्रैक मशीनों में सीधी भिड़ंत, कई रेल कर्मचारी घायल
नीमच। एमपी के नीमच में रेल हादसा हो गया है, यहां के हिंगोरिया फाटक पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक हादसा हो गया। ट्रैक पर काम कर रही दो ट्रैक मशीनें आपस में टकरा गईं, इसमें कर्मचारी घायल हो गया। वहीं मशीन में सवार एक घायल को अस्पताल भेजा गया। मशीन में डीजल टैंक के फूट जाने से सैकड़ों लीटर डीजल बह गया। बताया जाता है कि दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे के बाद शाम करीब 5 बजे दोनों मशीनों को इंजन से नीमच स्टेशन भेजा गया। घटना…
Read Moreएमपी में 10 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
ब्रह्मास्त्र बालाघाट एमपी के बालाघाट में नक्सल इतिहास में पहली बार एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 77 लाख रुपए का इनामी हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इन नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपे। इन सभी नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में 2 करोड़ 36 लाख का इनाम घोषित है। इनमें चार महिला और छह पुरुष नक्सली हैं। नक्सलवादियों ने दो एके 47, दो इंसास रायफल, एक एसएलआर, दो एसएसआर, सात बीजीएल सेल व चार वॉकीटाकी पुलिस को सौंपे…
Read Moreएमपी में लैंड पुलिंग, बिजली खरीदी, आरजीपीवी घोटालों को लेकर विधानसभा में गरमाया माहौल
ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। सबसे पहले कांग्रेस विधायक महेश परमार ने उज्जैन में हो रही लैंड पुलिंग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों के लगातार संघर्ष के बाद सरकार ने लैंड पुलिंग को निरस्त करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसका लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने पूछा कि घोषणा पत्र कब जारी होगा और आदेश कब आधिकारिक रूप से रद्द होगा। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री…
Read Moreधार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया
धार कलेक्टर का सीएम-पीएम तक मांगें पहुंचाने का आश्वासन, दिल्ली जाएगा एक प्रतिनिधिमंडल ब्रह्मास्त्र धार मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन शुरू किया। यह आंदोलन दिनभर चला और किसान नेशनल हाईवे-52 पर सड़क पर ही बैठे रहे। देर शाम करीब 8 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार एसपी मयंक अवस्थी और खरगोन एसपी मौके पर किसानों से चर्चा करने पहुंचे। किसान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें प्रशासन के…
Read More