हिमाचल में झील जमी, कश्मीर में पारा माइनस में:राजस्थान में पारा 4°C, MP में भोपाल सबसे ठंडा

भोपाल  \ पहाड़ों पर बर्फ है, झीलें जम गई हैं। मैदानी राज्यों में रात का पारा 15°C से नीचे पहुंच गया है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से  राजस्थान में फतेहपुर, एमपी में भोपाल सबसे ठंडा राजस्थान के फतेहपुर में सोमवार को पारा 4.6°C दर्ज हुआ। एमपी में 12.4°C के साथ भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा। दोनों राज्यों में अगले चार दिन में पारा 2 से 4°C गिर सकता है।उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। लखीमपुर में…

Read More

गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करना था…बन गया चोर:ग्वालियर में ग्राहक बनकर दुकान से फोन लेकर भागा युवक; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, जमकर पीटा

ग्वालियर ग्वालियर में गर्लफ्रेंड को महंगा आईफोन (iPhone) गिफ्ट करने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। शॉर्टकट के चक्कर में युवक मोबाइल दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा। घटना रविवार को महाराज बाड़ा स्थित मोबाइल मार्केट टोपी बाजार की है।युवक के हाथ में आईफोन आते ही उसके फीचर्स के बारे में बात करने लगा और मौका मिलते ही सड़क पर दौड़ लगा दी। हालांकि, बाजार में मौजूद दुकानदारों और लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।गुस्साई भीड़ ने पहले उसकी जमकर धुनाई की, फिर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले…

Read More

कुंभराज शराब दुकान में आगजनी का 4 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कार भी जब्त

गुना। कुंभराज स्थित शराब दुकान में आगजनी की घटना का गुना पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, आगजनी में दुकान में रखे तीन फ्रीज, बीयर और शराब जलने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। दरअसल पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस…

Read More

एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार:, AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया

 भोपाल।एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और परिवार भावुक होकर रो पड़ा।इससे पहले रविवार को ही दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। भोपाल AIIMS में करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद टीम भोपाल से रवाना हो गई। पोस्टमॉर्टम से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में ही सुरक्षित रखे गए हैं। टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे…

Read More

MP में कॉकरोच पार्टी की एंट्री, प्रेस कॉन्फ्रेंसमें कहा- यह आंदोलन शिथिल सिस्टम के खिलाफ;

भोपाल।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई है। भोपाल में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कार्यकर्ता मयंक ने शुक्रवार को पार्टी के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नीट पेपर लीक प्रभावित युवा, नर्सिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से प्रभावित छात्राएं भी मौजूद रहीं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा कार्यकर्ता ने कहा कि CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘Gen-Z’ की प्राथमिकताओं पर आधारित युवा आंदोलन है। यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरोध का मंच नहीं, बल्कि उस शिथिल…

Read More

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर व्यापारी से 95 हजार वसूले, थाना प्रभारी समेत 4 पर FIR:

पन्ना।पन्ना में सर्राफा व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए वसूलने वाले 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोगों पर FIR की गई है। मामले में मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रज्जाक खान, कॉन्स्टेबल रामशरण और उनके साथी बृजेश यादव के खिलाफ साजिश रचने और जबरन वसूली की धाराएं लगाई गई हैं। इससे पहले मंगलवार को तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया था।चारों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं।फरियादी मोहनलाल सोनी (40 वर्ष) रीवा…

Read More

नई प्रतियोगी पुस्तकों की लॉन्चिंग:MPPSC, रेलवे सहित सभी परीक्षाओं के लिए स्टडी मटेरियल

भोपाल।राजधानी के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। शहर की ऐतिहासिक धरोहर मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 190 नई पुस्तकों का भव्य विमोचन किया गया। 117 वर्ष पुराना यह केंद्रीय पुस्तकालय अब तेजी से आधुनिक ‘करियर हब’ के रूप में विकसित हो रहा है, जहां पारंपरिक ज्ञान और डिजिटल सुविधाओं का संतुलित समावेश देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय ग्रंथपाल  ने कहा कि पुस्तकालय का उद्देश्य हर मेहनती छात्र तक गुणवत्तापूर्ण और नवीनतम अध्ययन…

Read More

रिटायर्ड जज सास गिरीबाला सिंह का आरोप ड्रग एडिक्ट थी बहू ट्विशा; हर महीने देते थे पैसे

 भोपाल।भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। घटना के छह दिन बाद भी मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।परिवार आरोपी सास गिरीबाला सिंह को मिली जमानत से नाराज है और न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया, जब आरोपी सास गिरीबाला सिंह की ओर से जिला कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए।आवेदन में गिरीबाला सिंह ने बहू…

Read More

एसआईआर में नाम कटा फिर भी डाल सकेंगे वोट

ब्रह्मास्त्र भोपाल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, वे अगले साल के नगर निगम और पंचायत चुनावों में फिर भी वोट डाल सकते हैं। इसकी वजह भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच मतदाता सूची को लेकर विवाद है। इससे एक आयोग की तरफ से हटाया गया मतदाता दूसरे आयोग की सूची में शामिल हो सकता है। विवाद मतदाता सूची साझा करने को लेकर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के बाद तैयार नई वोटर लिस्ट मांगी थी, ताकि 15 जिलों…

Read More

:बहू की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR दर्ज

भोपाल।भोपाल के ट्विशा सुसाइड मामले में उनकी सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि मां-बेटे के खिलाफ हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं में केस बनाया गया है।पुलिस की दो टीमें आरोपियों के घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।दरअसल, 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के…

Read More