नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बंगाल के अनुभवी नेता मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुकुल ने रविवार रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए, लेकिन बाद में उसी…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अब खुद उठाएंगे जनता की शिकायतों के फोन
जयपुर। राजस्थान सरकार ने जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सीधे पब्लिक हेल्पलाइन से जोड़ने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारी अब तय तिथियों पर राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन कॉल सेंटर में बैठेंगे और प्रतिदिन कम से कम 10 कॉल स्वयं सुनेंगे। सरकारी आदेश के मुताबिक यह पहल जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की जा…
Read Moreजम्मू-कश्मीर किश्तवाड़ में जैश के 2 आतंकी ढेर:सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ब्लास्ट किया
कश्मीर।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। PTI के मुताबिक आधिकारियों ने 2 आतंकियों के ढेर होने की पुष्टि की है।सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। एनकाउंटर अभी भी जारी है।अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों के यहां पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी।इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में…
Read Moreतमिलनाडु-बंगाल से एक बांग्लादेशी समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार:हमले की साजिश थी,
तिरुप्पुर/नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद…
Read Moreटैरिफ डील, राहुल बोले- मोदी ने विश्वासघात किया:खड़गे का आरोप- सरकार ट्रम्प ट्रैप डील में फंसी
नई दिल्ली।अमेरिकी टैरिफ डील पर विपक्ष फिर मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी पर समझौता करने का आरोप लगाया। कहा कि उनका विश्वासघात अब उजागर हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पीएम इस व्यापार समझौते में फिर से आत्मसमर्पण कर देंगे।उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना मोदी सरकार ने इतनी जल्दबाजी में एक ट्रैप डील में शामिल क्यों हुए, जिसने भारत से भारी रियायतें छीन लीं।बता दें अमेरिका…
Read Moreदिल्ली में धार्मिक-ऐतिहासिक जगह लश्कर के निशाने पर:खुफिया एजेंसियों का अलर्ट
नई दिल्ली।पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) भारत की कुछ प्रमुख धार्मिक जगहों पर हमला कर सकता है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।अधिकारियों के अनुसार सूचना मिली है कि आतंकी संगठन IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के इलाके में हमला करा सकता है। खास तौर पर चांदनी चौक इलाके के एक मंदिर पर खतरे की आशंका है।हालांकि इन सूचनाओं की अभी जांच की जा रही है, लेकिन…
Read Moreभिंड में नेशनल हाईवे- 719 पर छींमका के पास हादसा, बस-वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 7 लोग गंभीर
ब्रह्मास्त्र भिंड भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुई। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की…
Read More24 को भोपाल आएंगे राहुल गांधी और खड़गे
ट्रेड डील के खिलाफ लड़ाई की एमपी से होगी शुरूआत, राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा ब्रह्मास्त्र भोपाल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे, जानकारी के मुताबिक यहां किसानों से जुड़ा एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरूआत मध्य प्रदेश से की जाएगी। एमपी से आंदोलन की शुरूआत होगी- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक…
Read Moreटीवी की आवाज कम करने का कहने पर चाकू से गोदकर कर दी पति की हत्या
मंगलगिरी। आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने महज टीवी की आवाज कम करने को लेकर हुए विवाद में अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में हुई है, जो पेशे से एक एसी मैकेनिक था। अहमद अपनी पत्नी के साथ मंगलगिरी की टिडको हाउसिंग कॉलोनी में रहता था। पुलिस ने बताया कि टीवी की तेज आवाज को लेकर दोनों के…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने बाबर/बाबरी मस्जिद नाम पर रोक की मांग वाली याचिका ठुकराई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी शुक्रवार को सुनवाई के बाद उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें बाबर या बाबरी मस्जिद के नाम पर किसी भी नई मस्जिद के निर्माण या नामकरण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने स्पष्ट किया कि यह मामला अदालत के हस्तक्षेप के दायरे में नहीं आता। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की व्यापक रोक लगाने का कोई ठोस कानूनी आधार प्रस्तुत नहीं किया गया है। याचिका में विशेष रूप…
Read More