महिदपुर रोड। नगर जैन समाज के मंदिर में नवीन ध्वजारोहण प पू साध्वी श्री सवेंग प्रिया श्री जी म. सा आदि ठाणा 6 की पावनकारी निश्रा में सुविधि नाथ भगवान की अमर ध्वजा, सा धार्मिक वात्सल्य एवं संपूर्ण दिवस के मुख्य लाभार्थी स्वर्गीय चंदरबाई स्व अमृतलाल गादिया की पुण्य स्मृति में रमेश चंद वर्धमान, रिचिन, राज, अव्यान, आरव गादिया परिवार महिदपुर द्वारा स्नात्त पूजा 9 बजे सत्तहभेदी महापूजन का आयोजन किया गया महापूजन को विधि विधान के साथ सुनील रामसना झार्डा एवं विधि कारक द्वारा सुमधुर भक्ति गीतों के साथ…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
पंजाब कांग्रेस में टूट संभव:एक सांसद शाह से मिलने पहुंचे: 8 महीने बाद हैं विधानसभा चुनाव
लुधियाना।बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के बाद अब पंजाब कांग्रेस में टूट के आसार हैं। गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वे भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ नजर आए। शाह से मिलने के बाद रंधावा ने कहा- पंजाब के बारे में चन्नी व राजा वडिंग से पूछें। मैं कल भी केसी वेणुगोपाल से मिला हूं। इस तरह की नौबत नहीं आनी चाहिए थी। इतनी मीटिंग करने के बाद भी यह स्थित आ गई दुर्भाग्यपूर्ण…
Read Moreसोशल मीडिया की इन्फ्लुएंसर की हत्या :पति ने चाकू से गोदा, खुद पर भी वार किए
मेरठ।मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान (40) की शुक्रवार सुबह 6 बजे पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति प्रदीप चौहान (42) ने खुद पर भी कई वार किए। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे चीखते-चिल्लाते बाहर आए।पड़ोसी अंदर पहुंचे तो फर्श पर निशा खून से लथपथ पड़ी थी। कुछ दूरी पर घायल प्रदीप भी तड़प रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने महिला इन्फ्लुएंसर को मृत घोषित कर दिया।वारदात की वजह 1170 वर्ग फुट जमीन…
Read Moreमोदी ने ताकाइची को छोटी बहन बताया: दोनों नेताओं ने निवेश, सेमीकंडक्टर पर चर्चा की
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में उन्हें अपनी ‘छोटी बहन’ बताया। उन्होंने कहा कि ताकाइची की यह भारत की पहली यात्रा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का स्वागत करना खुशी की बात है।मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसे का रिश्ता लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक में निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, तकनीक, सप्लाई चेन और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने कई नई पहल पर सहमति…
Read Moreराममंदिर चोरी- : ,आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी: FIR के लिए वकीलों का प्रदर्शन
अयोध्या।।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए।उन्होंने कहा- पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।इस बीच, सुबह 11.45 बजे अयोध्या में 500…
Read More30 दिन न्यायिक हिरासत में रहे तो मंत्री पद जायेगा: मानसून सत्र में दोबारा आ सकता है बिल
नई दिल्ली।अगर कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या राज्य मंत्री किसी गंभीर अपराध के मामले में गिरफ्तार होने के बाद लगातार 30 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। इससे जुड़े बिलों को सरकार मानसून सत्र में दोबारा पेश कर सकती है।सूत्रों के मुताबिक 130वें संविधान संशोधन बिल पर बनी संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) इससे जुड़े प्रावधानों को हटाने के पक्ष में नहीं है। समिति 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को मंजूरी दे सकती है।गृहमंत्री अमित शाह ने इससे जुड़े 3…
Read Moreविहान का क्रिकेट बॉल के साथ अंतिम संस्कार; एक दिन पहले बस पर पेड़ गिरने से मौत हुई थी
मुंबई।मुंबई में बस हादसे में जान गंवाने वाले विहान श्रीवास्तव का बुधवार को अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान विहान की पसंदीदा क्रिकेट बॉल के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।विहान के परिवार ने बताया कि उसे क्रिकेट बहुत पसंद था और उसका सपना प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का था। लेकिन मंगलवार दोपहर हुए हादसे ने उसके सारे सपने खत्म कर दिए।मंगलवार को चेंबूर में सड़क किनारे लगा करीब 70 साल पुराना पीपल का पेड़ एक स्कूल बस पर गिर गया। हादसे में 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि…
Read Moreजम्मू- में बादल फटा, :MP-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत; जुलाई में कम बारिश का अनुमान
भोपाल/लखनऊ।जम्मू-कश्मीर को डोडा में बुधवार सुबह 2 बार बादल फटा। भलेसा के कलालगीसर इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। ढेर सारा मलबा पहाड़ी से बहकर सड़क पर आ गया। इससे रास्ते ब्लॉक हो गए।वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर है। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अंजॉ जिले के सारती गांव में लैंडस्लाइड में एक व्यक्ति की मौत हुई।इससे पहले कीयी पन्योर में बाढ़ में 3 लोग बह गए थे। अधिकारियों के मुताबिक 2 लोग लापता हैं। 28 जिलों के 90 हजार…
Read Moreराममंदिर चोरी- आरोपी के घर मिला मंदिर का QR कोड लगा संदूक:; SIT को 15 दिन और मिले
अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से पुलिस ने एक संदूक बरामद किया है। उस पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा था। पेटीएम का QR कोड लगा था। 28 जून को हुई पुलिस की छापेमारी का वीडियो बुधवार सुबह सामने आया।इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया- महंत को 29 जून यानी…
Read Moreजनरल द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर:नए जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभाला
नई दिल्ली।जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को आर्मी चीफ के पद से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।द्विवेदी ने कहा- दो सालों में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारी, संतुलन और सतर्कता मजबूत बनाए रखी। ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमुख उदाहरण है।उन्होंने कहा कि आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहा हूं। वह एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं…
Read More