गिरफ्त में नहीं आ सके ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले :रिमांड खत्म होने पर जेल भेजा

उज्जैन। रविवार रात चैकिंग के दौरान चिमनगंज थाना पुलिस ने कानीपुरा मार्ग से पंजाब पासिंग कार में सवार अयाज पिता एजाज अंसारी 24 साल निवासी विराटनगर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 61 ग्राम एमडी ड्रग्स मिलने पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर 3 दिनों की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने तराना वेयर हाऊस के पास 2 युवकों से ड्रग्स लाना कबूल किया था। एसआई सुरेन्द्र मंडलोई ने बताया कि ड्रग्स उपलब्ध कराने वालों की तलाश में एक टीम तराना पहुंची थी, लेकिन दोनों…

Read More

सोनम फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द:तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा

इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुनाया।सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। यानी सोनम को फिर जेल जाना होगा। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी दिए जाने में कथित खामियों के आधार पर जमानत देकर गलती की थी।इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि मामले का ट्रायल…

Read More

छात्रा के अश्लील वीडियो किए वायरल:मिलने से मना करने पर परिचितों को भेजे:एफआईआर दर्ज

इंदौर।राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा ने मिलने से इनकार किया तो उसके सोशल मीडिया मित्र ने पहले धमकियां दीं और फिर उसके वीडियो परिचितों व सहेलियों को भेज दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य पुत्र राहुल वर्मा…

Read More

अधिकारियों की सवारी मार्ग को लेकर चिंता बढी सांस फूली दस दिनों में कैसे होगा काम,अधूरे पडे सवारी मार्ग के निर्माण -अस्थायी विकल्प का लिया जाएगा सहारा,कई स्थानों पर नाली,सडक का अभाव

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण –भादौ मास में निकलने वाली सवारी को लेकर अधिकारियों की चिंता बढ गए है। मार्ग के कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य की स्थिति साफ नहीं है ऐसे में यह चिंता बढ रही है। निर्माण से जुडे अधिकारियों की सांस फूली हुई है तो अस्थाई विकल्पों का सहारा लेने पर भी विचार कायम है। अगले दस दिनों में सवारी निकलने का क्रम शुरू होने वाला है ऐसे में अधूरे निर्माण चिंता को बढा रहे हैं।भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण –भादौ मास में प्रति सोमवार को…

Read More

हाईकोर्ट स्टे के बाद कार्यवाही रुकने से नाराज सकल हिंदू समाज ने किया सीएमओ के घर का घेराव

सनावद।कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए टर्फ और ऑफिस को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासन की टीम को व्हाट्सएप पर हाईकोर्ट का स्टे दिखाने के बाद वापस लौटना पड़ा। इससे नाराज सकल हिंदू समाज ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ के घर का घेराव कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वाह ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी तुरंत नगर पालिका पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस दौरान प्रशासन ने वकीलों से भी सलाह-मशविरा किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि “क्या अब मोबाइल और…

Read More

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

 जावरा  । दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने विपक्षी दलों का धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष नेता  राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित कई सांसदो  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त गिरफ्तारी के विरोध में देश भर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया ।नगर में भी ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मंगलवार रात्रि में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस महासचिव युसूफ कडपा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया ।कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार…

Read More

23 व 27 जुलाई को रेल्वे ब्लॉक, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी, एक पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द

       महिदपुर रोड। प.म. रेल्वे के कोटा मंडल में दरा और कंवलपुरा स्टेशन के बीच पुल संख्या 148 के पास नये रोड अंडर ब्रिज (आर यूबी) के निर्माण कार्य के लिये 23 जुलाई गुरुवार तथा 27 जुला ई  सोमवार को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिये जाने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा वहीं कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी । *रेल्वे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 23 जुलाई गुरुवार* को डाउन लाइन पर दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:45 बजे तक और अप लाइन पर दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:45…

Read More

समान नागरिक संहिता बिल ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम- शहर काजी

शुजालपुर। आल इंडिया दारुल कजा एवं इफ्ता कमेटी के अध्यक्ष तथा शहर काजी शुजालपुर प्रोफेसर डॉ. काजी एस रहमान ने मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता यूसीसी विधेयक पारित होने का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है। जारी बयान में डॉ. रहमान ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से प्रदेश के सभी नागरिकों में समानता की भावना मजबूत होगी और महिलाओं के अधिकारों को संरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाए जाने…

Read More

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी

महिदपुर। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। यह प्रदर्शन धरना जिला कांग्रेस कमेटी महेश परमार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग के नेतृत्व में निकाला गया । प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता…

Read More

निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में एक आरोपित युवक हिरासत में

मक्सी।  “सिरोलिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन के सामने कूदकर निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। घटना के बाद जहां क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी, वहीं मृतक द्वारा सोशल मीडिया पर छोड़ा गया भावुक संदेश भी चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सतीश पिता मणिशंकर जोशी निवासी ग्राम सिरोलिया के रूप में हुई है। उन्होंने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर…

Read More