उज्जैन।लगातार तीसरे वर्ष विक्रम व्यापार मेला अपनी उंचाईयों को छूने को बेताब है। इस बार भी वाहन विक्रय का रेकार्ड कायम होने जा रहा है। गुरूवार तक 35 हजार 700 से अधिक वाहन विक्रय हो चुके थे और अभी तीन दिन शेष हैं। मेले की शुरूआत में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इस बार विक्रय वाहनों की संख्या अनुमानित 40 हजार बताई थी जिसके नजदीक यह आंकडा आ पहुंचा है। इस वर्ष 16 फरवरी से 19 मार्च के लिए उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले का आयोजन किया गया था। बीच में…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
खुसूर-फुसूर समस्या निदान पहले,कागज बाद में चले…
खुसूर-फुसूर समस्या निदान पहले,कागज बाद में चले… जिला प्रशासन के कप्तान की खाद्य शाखा के लिए एकदम से उपजी परेशानी से निपटने में शाखा के मंत्री ने जमकर मशक्कत की । नारी शक्ति ने अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित किया तो कप्तान भी दंग रह गए। कप्तान के निर्देशन में जो कहा वो कर धरातल पर कर दिखाया। पेट्रोल पेनिक के पहले दिन से ही मैदान में पूरी तैयारी के साथ खाद्य शाखा की टीम को लेकर प्लाटून कमांडर ने जमकर जलवा दिखाया। भीड को नियंत्रण करने के लिए पंपों पर…
Read Moreवैदिक घडी के पीछे बस्ती में आधा मिट्टी में दबा हुआ था,मोरों ने घायल किया सर्प मित्र को घायल कामन कोबरा मिला, उपचार कर छोडा
उज्जैन। जंतर मंतर के पीछे बस्ती में कामन कोबरा सांप मिट्टी के ढेर में दबा हुआ था। उसके पिछले हिस्से को मोरों ने चोंटिल कर दिया था। शनिवार दोपहर में इसकी सूचना सर्प मित्र को मिलने पर घायल सर्प का रेस्क्यू किया गया और पशु चिकित्सक से उपचार के उपरांत उसे नौलखी बीड में छोडा गया है।सर्प मित्र दिलीप शेर के अनुसार बस्ती से रमेश माली ने उन्हें सूचना देते हुए सर्प की जानकारी दी थी। स्थल पर जाकर देखने पर सर्प का अगला भाग मिट्टी में दबा हुआ था…
Read Moreडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा
इंदौर/भोपाल/उज्जैन। गैंगेस्टर लारेंस विश्नोई के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग प्रदेश में बराबर अपनी सक्रियता बढाने में लगा है। पिछले दो माह के दौरान इस गैंग ने आधा दर्जन से अधिक व्यवसायियों को खौफ टेक्स की धमकी आधुनिक तरीके से देते हुए करोडों रूपए की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में विभिन्न जिलों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों के लिए प्रदेश पुलिस मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसटीएफ का गठन किया है। अब एसटीएफ हेरी बाक्सर गैंग पर शिकंजा कसने…
Read Moreविक्रमादित्य प्रशासनिक भवन की 5 में से 2 लिफ्ट बंद चरक का लिफ्ट बंद वायरस प्रशासनिक भवन को लगाअस्पताल में मरीज एवं परिजन,प्रशासनिक भवन में कर्मचारी एवं आवेदक परेशान
उज्जैन । जिला अस्पताल बनाम मातृ-शिशु चरक भवन की लिफ्ट बंद होने की समस्या अब जिला मुख्यालय पर मात्र स्वास्थ्य विभाग में ही नहीं है । इस मर्ज का वायरस विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन तक पहुंच गया है। नए बने भवन में हाल की स्थिति में 5 में से 2 लिफ्ट बंद पडी है। चरक भवन में 7 लिफ्ट में से कुछ के बंद होने पर मरीज एवं उनके परिजन परेशान होते हैं। प्रशासनिक भवन की लिफ्ट बंद होने से आवेदक एवं कर्मचारी परेशान हैं। विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन नया नकौर…
Read Moreसिंहस्थ के लिए हो रहे ‘आपदा मित्र’ तैयार:शिप्रा किनारे11 जिलों के युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण,
उज्जैन।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शिप्रा नदी के घाटों पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण जारी है। जिले में कुल 800 ‘आपदा मित्र’ तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जो सिंहस्थ 2028 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।यह प्रशिक्षण नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मार्गदर्शन में ‘आपदा मित्र योजना’ के तहत संचालित हो रहा है। इस योजना के तहत 11 जिलों में युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण सत्र शिप्रा नदी के…
Read Moreरतलाम-इंदौर फोरलेन पर ओवरटेक करती बस ट्रक में घुसी: 4 यात्री घायल, क्रेन से बस को हटाया;
रतलाम।रतलाम से 10 किमी दूर धराड़ में ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसके कांच भी फूट गए। हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।हादसा रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि धराड़ के फोरलेन क्रासिंग ब्रिज पर ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। रतलाम से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस तेज स्पीड में…
Read Moreपटेल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग:रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोरजले, मशक्कत के बाद पाया काबू
इंदौर। तेजाजी नगर मेन रोड पर बने पटेल मार्केट में शनिवार को एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और पास में बने मेडिकल स्टोर और क्लिनिक को भी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गए। सूचना पर तेजाजी नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 30 हजार लीटर पानी डालकर आग…
Read Moreसिलेंडर डिलेवरी होते ही चोरी हुआ:घर के अंदर से उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उज्जैन।देश में गैस सिलेंडर को लेकर चल रही मारामारी के बीच अब दिनदहाड़े सिलेंडर की चोरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला नागदा से सामने आया है, जहां बदमाश घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।नागदा के राजीव कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार को अतीक अहमद के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। अतीक ने बताया कि दोपहर के समय परिवार के सदस्य घर के कामों में व्यस्त थे। उसी दिन सिलेंडर घर आया था। दोपहर करीब 1.30 बजे…
Read Moreदो कारें भिड़ीं, :उज्जैन-झालावाड़ हाईवे पर आमने-सामने टक्कर, 3 घायल;
उज्जैन।उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। घटना गुरुवार दोपहर की है। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सामने आया है।हादसे में अल्टो कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना माकड़ौन थाना क्षेत्र के डाबला हरदू में एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुई।साइकिल सवार अचानक मुड़ा, कार कंट्रोल से बाहर-उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर हादसा उस समय…
Read More