नगर पालिका और पुलिस बल अमले के साथ किया  जीवाजी राव छात्रावास भवन जमींदोज

नीमच। – शनिवार  सुबह शहर के मध्य स्थित जीवाजी राव छात्रावास के नाम से दशकों पूर्व निर्मित भवन और बेशकीमती जमीन को लेकर नगर पालिका नीमच व कालिदास शिक्षण समिति के बीच चल रहे न्यायालय प्रकरण  आदेश के चलते प्रशासन द्वारा बुलडोजर से पुराने भवन को गिरा दिया  गया l   3 अक्टूबर 2026 शनिवार को सुबह प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू किया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नपा, प्रशासनिक और पुलिस अमला भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सिंधी कॉलोनी-गायत्री मंदिर रोड स्थित कालिदास शिक्षा समीति के जीवाजी राव छात्रावास…

Read More

तलईया में नहाने उतरी महिला-बच्ची गहरे पानी मे  डूबीं: दोनों की मौत

नीमच। जिले के  जावद क्षेत्र के ग्राम बावल की तलईया  में नहाने गई के  एक महिला और 7 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। दोनों तलाई में नहाने के लिए उतरी थीं। इसी दौरान गहराई में चले जाने से दोनों पानी में डूब गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अकरी बाई पति मुकेश भील (18) निवासी नौगांवा थाना थांदला जिला झाबुआ और सुमित्रा पिता पन्नालाल भील (7) निवासी ग्राम सेजल जिला रतलाम के रूप में…

Read More

गियर वाली महंगी साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग

खरगोन। शहर के जैतापुर थानाक्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। बीती रात एक बदमाश ने आंगन में खड़ी आधुनिक तकनीक से बनी साइकिल चोरी कर ली। साइकिल गैर वाली होकर 18 हजार रुपए कीमत बताई गई है। चोरी की यह वारदात कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पटेल नगर शिव मंदिर गली में  30 अक्टूबर की रात हरि भटोरे के घर के बाहर खड़ी एक साइकिल को अज्ञात युवक चुराकर ले गया। यह वारदात रात करीब 9.40…

Read More

यात्री बसों की   जांच में 4 बसें जब्त, ₹20 हजार शमन शुल्क वसूला

नीमच,। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के  निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस नीमच द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जांच एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2026 को यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाली यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 4 यात्री बसों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ₹20,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया।जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों…

Read More

ठेका सफाईकर्मियों को कम वेतन, शिकायत पर डराने का आरोप

 खरगोन। नगर पालिका परिषद में ठेका कंपनी के अधीन काम कर रहे सफाईकर्मी कंपनी के रवैये से नाराज है। गुरुवार को कंपनी पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार तय दर से कम वेतन दे रहा है, विरोध करने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है।एसडीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में मौसाद खान, इरफान, फरदीन, इस्माईल, सोहेल आदि ने बताया कि सफाई कार्य का ठेका गजानन सिक्योरिटी फोर्स निजी लिमिटेड ने लिया है। कंपनी के अधीन…

Read More

मैदान बचाओ समिति का धरना, हाइकोर्ट  में  याचिका खारिज

नीमच।- शहर के मध्य स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में भवन निर्माण को रोकने और खेल मैदान को यथावत रखने की आवाज उठाते हुए मैदान बचाओ समिति में 28 दिन तक अपना आंदोलन जारी रखा। जिसके साथ ही हजारों लोगों के हस्ताक्षर अभियान के बाद हाई कोर्ट जाने पर वहां उनकी याचिका खारिज कर दी l शहर में चले विरोध के बाद मैदान बचाने की लडाई को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। स्कूल क्रमांक-2 के ऐतिहासिक खेल मैदान पर न पर प्रस्तावित सांदीपनी (सीएम राइज) स्कूल का स्थल बदलने…

Read More

नाकाबंदी में पकड़े गए दो पिकअप, 9 गौवंश मुक्त: पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

सनावद। अवैध रूप से गौवंश परिवहन की सूचना पर सनावद पुलिस ने खरगोन रोड स्थित रेवा गुर्जर बायपास पर नाकाबंदी कर दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। वाहनों की जांच में क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 9 गौवंश मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया।मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों से गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बायपास पर…

Read More

 मादा तेंदुए की मृत्यु की सूचना मिलने पर की गई कार्यवाही

बड़वानी। 30 सितंबर2026मेंएक  मादा तेन्दूआ की मृत्यु की घटना 29 सितंबर को राजस्व क्षेत्र  जगदीश पिता बद्री निवासी रेहगून के खेत में बीट सजवानी सबरेंज सिलावद, वन परिक्षेत्र बड़वानी के अंतर्गत प्रकाश में आया। जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया पश्चात 30 सितंबर को डॉग स्क्वाड व वन विभाग के दल द्वारा घटना स्थल एव उसके आस-पास छानबीन की गई। किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि फंदा, जाल, जहर खुरानी नही पाया गया। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों  डॉ. महेन्द्र बघेल वेटनरी असिस्टेंट सर्जन…

Read More

फ्यूजन फाइनेंस एजेंटों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बाग। फ्यूजन फाइनेंस के कलेक्शन एजेंटों से लूट के मामले में बाग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं नगदी सहित करीब 1.80 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को चेतन ठाकुर अपने साथी के साथ खारपूरा-लॉन्गसरी क्षेत्र से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिराया और कलेक्शन की राशि, बाइक एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए…

Read More

खेतों से मोटर पंप एवं केबल चोरी के 8 आरोपियों से मोटर पंप सहित केबल जब्त

खरगोन। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  ग्राम गांवसन, सिनखेड़ा एवं बरुड- रोमचिचली क्षेत्र खेतों से चोरी हुए मोटरपंप और केबल मामले का खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से  4 मोटर पम्प एवं ग 200 फीट केबल वायर सहित चोरी में इस्तेमाल की गई, तीन बाईक जब्त की है।   थाना बरुड़ पुलिस के अनुसार ग्राम देवनाल्या में 7-8 लड़के मोटर पम्पों को बेचने के लिए पिकअप वाहन…

Read More