पत्थर मारकर नाक तोड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में पत्थर मारकर फरियादी की नाक तोड़ने वाले आरोपी प्रकाश पिता बालमुकुंद राठौर, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम गिरदौड़ा, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री राजेन्द्र प्रभुदयाल नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 14.07.2019 को सुबह के लगभग 11 बजे…

Read More

सिटी पुलिस ने  दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका:कियापरिजनो के सुपुर्द

 नीमच – जिला पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल  नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिक बालक / बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजन को सुपुर्द करने के अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सगरिया के नेतृत्व मे नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा दो प्रकरणों में एक अपहृत बालिका व एक अपहृत बालक को दस्तयाब कर अपने- अपने परिजनो के सुपुर्द किया । *घटना का  विवरण*-            दिनांक 31.07.2026…

Read More

पहली बारिश में उखड़ा पेचवर्क सड़क पर फैला मलबा, बन रहा दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण

खरगोन।  शहर के मुख्य मार्गों पर नगर पालिका ने बारिश से पहले  दम तोड़ रही सड़कों पर पेचवर्क कर जान फूंकने का प्रयास किया था, लेकिन यह प्रयास पहली ही बारिश में धुल गया। सड़कें फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका ने बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत कर आवागमन सुगम करने का प्रयास किया था, लेकिन पेचवर्क में निभाई गई औपचारिकता की पोल बारिश ने खोल दी है।  सनावद रोड और डायवर्सन रोड पर स्थिति अधिक…

Read More

अवैध हथियार बेचने के मामले में फरार इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी  पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा  अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।                                                                 थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगड़े…

Read More

खेत पर करंट लगने से एक व्यक्ति की दुखद मौत: मर्ग कायम

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रावण रुंडी रोड स्थित एक खेत पर शनिवार को करंट लगने से 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विकास उर्फ सोनू शर्मा (48) पिता राजेंद्र शर्मा, निवासी स्कीम नंबर-9, नीमच, अपने खेत पर लगी विद्युत मोटर चालू करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला…

Read More

जाट चौकी पुलिस ने 2.225 किलो अफीम जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार

 नीमच।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 225 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा बिना नंबर की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर के निर्देशन में मादक पदार्थों…

Read More

खेल मैदान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी :विरोध का अनोखा रचनात्मक तरीका

नीमच। –  शनिवार को विरोध का एक अनोखा और रचनात्मक तरीका देखने को मिला। शहर के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर सड़क को ही खेल का मैदान बना दिया। भारत माता चौराहे पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर खिलाड़ियों ने प्रशासन तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की।शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान पर प्रस्तावित सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के निर्माण के विरोध में ‘खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले सैकड़ों खिलाड़ी, खेल प्रेमी और नागरिक एकत्र हुए। सड़क पर…

Read More

अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर  हवाई क्षेत्र ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित:प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

नीमच, । जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर तथा उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा 28 सितंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा।जारी आदेश के अनुसार, शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण का कार्य किया जाता है। कारखाने की संवेदनशील प्रकृति को देखते…

Read More

सीमेंट फैक्ट्री में मजदर की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत

 नीमच, ।शहर के नसीराबाद हाईवे रोड स्थित कैंट थाना क्षेत्र के गोल्ड कास्ट फैक्ट्री में सोमवार अब एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक देवानंद राम पिता छेदीराम उम्र 53 वर्ष निवासी गोपालगंज बिहार सोमवार सुबह फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो  रहा था। इसी दौरान उसके पेट में…

Read More

 खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अनियमितता पाई जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस  निलंबित

नीमच। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में औषधि विक्रय संस्थानों के विरुद्ध निरीक्षण  कार्रवाई जारी है। निरीक्षण के दौरान दवाओं के विक्रय, क्रय-विक्रय अभिलेख, कोडीन युक्त कफ सिरप सहित अन्य अनुसूची ‘एच’ एवं ‘एच-1’ श्रेणी की दवाओं के संधारित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।      निरीक्षण के दौरान मालखेड़ा, नीमच स्थित मैसर्स श्री श्याम केमिस्ट पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में मेडिकल स्टोर का संचालन, औषधियों के विक्रय अभिलेखों का नियमानुसार संधारण नहीं किया जाना तथा अन्य…

Read More