कल से जमीन बचाने किसान ‘घेरा डालो डेरा डालो’ की शुरूआत करेंगे ब्रह्मास्त्र उज्जैन लैंड पुलिंग कानून को लेकर गुस्साया किसान मंगलवार से आर-पार की लडाई की शुरूआत करने जा रहा है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में उज्जैन सहित मालवा प्रांत के 18 जिलों में इसे लेकर आक्रोश है। इसके चलते मंगलवार को उज्जैन के विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल पर घेरा डालो झ्रडेरा डालों का शंखनाद किया जा चुका है। इस दौरान किसान एवं सरकार आमने सामने होगी। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार द्वारा उद्योगों व शहरों के विकास के नाम…
Read MoreCategory: उज्जैन
कर्मचारियों का रिकॉर्ड होगा डिजिटल, एक क्लिक पर पूरी जानकारी
उज्जैन। उज्जैन जिले सहित अब पूरे प्रदेश भर के सात लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों का पूरा सेवा रिकॉर्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके लिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (ई-एचआरएमएस) लागू कर रही है। यह सिस्टम कर्मचारियों से जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेजों, सेवाकालीन सूचनाओं और व्यक्तिगत विवरणों को डिजिटाइज्ड रूप में सुरक्षित रखने का एक अत्याधुनिक माध्यम है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्रालय में सभी विभागों की स्थापना शाखा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को पिछले दिनों प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें समझाया गया कि ई-एचआरएमएस क्या है,…
Read Moreपरीक्षाओं का कैलेंडर तो जारी लेकिन पालन नहीं हो रहा उज्जैन के भी अभ्यर्थी रिजल्ट आने की राह देख रहे है
उज्जैन। मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट समय पर नहीं आ रहा है और ऐसे में उज्जैन के भी परीक्षार्थी रिजल्ट आने की राह देख रहे है। बताया जा रहा है कि मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने 2025 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया था, लेकिन इस कैलेंडर का पालन नहीं किया जा रहा है। यानी भर्ती परीक्षाएं समय पर नहीं हो पा रही हैं। यही नहीं जो परीक्षाएं कराई जा रही हैं उनका रिजल्ट समय पर नहीं आ रहा है। इससे…
Read Moreमप्र वक्फ बोर्ड चेयरमैन को जान से मारने की धमकी
इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर को भी धमकाया, आरएसएस के पथ संचलन का किया था स्वागत, उज्जैन में एफआईआर ब्रह्मास्त्र उज्जैन मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में उज्जैन की महाकाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, पिछले माह उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन का निकाला था जिसका मंच से सनवर पटेल और फैजान खान ने स्वागत किया था। इसी बात से नाराज होकर 2 अलग-अलग लोगों ने…
Read Moreअब जल्द होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, 95 फीसद नाम तय
उज्जैन। उज्जैन के उन बीजेपी नेताओं की आस अब जल्द ही पूरी होने वाली है जो निगम मंडलों और उज्जैन विकास प्राधिकरण में अपनी राजनीतिक नियुक्ति होने की राह देख रहे है। बताया जा रहा है कि मोहन यादव सरकार जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां करने वाली है और इसके लिए 95 प्रतिशत नाम तय भी कर लिए गए है। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि जिन नामों को तय किया गया है उनमें उज्जैन के कितने बीजेपी नेता शामिल है। बताया जा रहा है कि भोपाल में बीते…
Read Moreसिंहस्थ-28 में शिप्रा नदी के 200 मीटर नजदीक तक वाहनों से पहुंचने की मिलेगी सुविधा
उज्जैन। सिंहस्थ-28 में आने वालों को इस बार मेला क्षेत्र में शिप्रा नदी के 200 मीटर नजदीक तक वाहनों से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पहली बार नदी से इतने नजदीक सिक्स लेन (30 मीटर चौड़ा) पक्का रोड बनाया जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान सामान्य दिनों में मिलने वाली यह सुविधा श्रद्धालु व पर्यटकों की धार्मिक-आध्यात्मिक यात्रा को और सुलभ बनाएगी। इस बार सिंहस्थ में पूरे आयोजन के दौरान करीब 30 करोड़ लोगों के आने का आंकलन है। भीड़ नियंत्रण की चुनौती के बीच आगंतुकों को बेहतर से…
Read Moreशादी के 41 साल बाद भी नहीं मिल पाई नागरिकता: उज्जैन में बेटी के साथ जनसुनवाई में पहुंची पाकिस्तानी मूल की महिला, बोलीं- अप्रैल में खत्म हो रहा लॉन्ग टर्म वीजा
शादी के 41 साल बाद भी नहीं मिल पाई नागरिकता: उज्जैन में बेटी के साथ जनसुनवाई में पहुंची पाकिस्तानी मूल की महिला, बोलीं- अप्रैल में खत्म हो रहा लॉन्ग टर्म वीजाउज्जैन।उज्जैन की जनसुनवाई में मंगलवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया। पाकिस्तान के पेशावर से 41 साल पहले शादी के बाद भारत आई महिला आज तक भारतीय नागरिकता पाने के लिए संघर्ष कर रही है। गीता कॉलोनी निवासी रुखसाना कुरैशी अपनी बेटी सबा कुरैशी के साथ जनसुनवाई में पहुंचीं और अधिकारियों से नागरिकता दिलाने की गुहार लगाई। 1984 में हुई…
Read Moreउज्जैन में प्रिंटिंग प्रेस के बाहर हमला: शराब पीने से मना किया तो बदमाश तलवार लेकर पहुंचे
उज्जैन में प्रिंटिंग प्रेस के बाहर हमला: शराब पीने से मना किया तो बदमाश तलवार लेकर पहुंचे उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात प्रिंटिंग प्रेस के बाहर शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने तलवार से हमला कर दिया। घटना में प्रेस मालिक के बेटे को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शराब पीने पर टकराव, फिर तलवार से हमलाराज रायल कॉलोनी निवासी महेंद्र यादव की प्रिंटिंग प्रेस दारू गोदाम के पास स्थित है। रविवार रात कुछ असामाजिक तत्व…
Read Moreउज्जैन में स्ट्रीट डॉग का आतंक: शिक्षिका पर हमला, चार जगह काटा
उज्जैन में स्ट्रीट डॉग का आतंक: शिक्षिका पर हमला, चार जगह काटा उज्जैन। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रकाश नगर क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग के झुंड ने एक महिला शिक्षिका पर हमला कर दिया। बंगाली कॉलोनी निवासी शिक्षिका अपूर्वा देवनाथ जब स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी अचानक झुंड ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने शिक्षिका के पैर पर तीन से चार जगह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर…
Read Moreअश्लील सामग्री अपलोड करने के मामले में अब वेबसाइट बनाने और उपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही अब उज्जैन जिले में भी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध साइबर यौन अपराध वाले फोटो-वीडियो या अश्लील सामग्री अपलोड करने के मामले में पुलिस अब वेबसाइट बनाने और उपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर केंद्र सरकार की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल इन वेबसाइटों को ब्लॉक करा दिया गया है। बता दें, मध्य प्रदेश साइबर मुख्यालय ने महिलाओं-बच्चों…
Read More