ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा महाकाल का भव्य हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया गया। गुरुवार तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भस्म आरती के दौरान अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पट खुलने के बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल के…
Read MoreCategory: उज्जैन
मंदिरों में चिरंजीव रामदुत के लिए पूजा पाठ शुरू नासे रोग हरे सब पीरा,जपत निरंतर हनुमत बीरा… -आज कई देव स्थलों पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारा
उज्जैन। कहा जाता है कि 16 वीं सदी में संत तुलसीदास ने फतेहपुर सिकरी जेल में बंदी बनाए जाने पर श्री रामभक्त हनुमान की चालीसा रच दी थी। वानरों की फौज ने जेल पर हमला कर दिया था। बीरबल की सीख पर अकबर ने उन्हें तत्काल ससम्मान रिहा किया था। जब जाकर वानर फौज शांत हुई थी। रामदुत हनुमान का गुरूवार को जन्म उत्सव मनाया जाएगा। अजर अमर श्री हनुमान के नाम के जप से ही रोग और पीडा दूर हो जाते हैं।श्री हनुमान भगवान के जन्म को लेकर शहर…
Read Moreतीन दिवसीय स्कूल चले हम अभियान की शुरूआत आज से आज स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत,किताबें भी मिलेंगी -4 अप्रेल को होगा भविष्य से भेंट कार्यक्रम,स्कूलों में पहुंचेंगे अधिकारी,जनप्रतिनिधि
उज्जैन। बुधवार से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में तीन दिवसीय स्कूल चलें हम अभियान की शुरूआत होगी। इसके साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। जिले के सभी 1730 शासकीय विद्यालयों में इसका आयोजन होगा। आयोजन में जिला स्तर पर सांसद,विधायक,महापौर नगरनिगम अध्यक्ष स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहले दिन ही विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण होगा। 4 अप्रेल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र खत्री ने बताया कि अभियान को लेकर पिछले दिनों…
Read Moreखुसूर-फुसूर भवन क्या टूटा अस्पताल का नाम ही बदल गया
खुसूर-फुसूर भवन क्या टूटा अस्पताल का नाम ही बदल गया मेरे घर की दिवार क्या टूटी लोगों ने आने जाने का रास्ता ही बना लिया जैसे शायरी के शब्द यहां मूल की सियासत में आकार ले रहे हैं। इसे सियासत कहा जाए या फिर साफ्टवेयर की तब्दीली की जिला अस्पताल का नाम ही गायब हो गया है। संभाग स्तर के चिकित्सालय का भवन तोडकर यहां मेडिसिटी बनाई जा रही है। चिकित्सालय को पास में महाआयोजन 2016 के समय बने माता एवं बच्चों वाले अस्पताल में स्थांतरित किया गया है। पिछले…
Read Moreनगर निगम के कर्मचारियों ने रसीद कट्टे लिए हिसाब कर जमा नहीं किएआडिट को नहीं मिले 20 रसीद कट्टे , गबन की आशंका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,सामान्य पावती,वाहन पार्किंग, जलकर के हैं रसीद कट्टे
उज्जैन। नगर निगम में एक बार फिर से गबन की आशंका बलवती हो रही है। कर्मचारियों को वसूली के लिए दिए गए 20 रसीद कटृटे गायब हैं। कर्मचारियों ने रसीद कट्टे तो लिए लेकिन उनका हिसाब कर जमा नहीं किए हैं। इसके चलते नगर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने की संभावनाओं को बल मिल रहा है। इस मामले को स्थानीय संपरीक्षा आडिट विभाग ने खोला है। नगर निगम में रसीद कटृटे से गडबड का यह पहला मामला सामने नहीं आया है। दो दशक पूर्व में पीएचई में भी ऐसा…
Read Moreराज्यपाल के पोते के खिलाफ शिकायत: हेल्पलाइन डेटा वाला CPU ले गया, मारपीट का भी आरोप
उज्जैन।जिले के नागदा स्थित सिविल अस्पताल से सीएम हेल्पलाइन डेटा वाला सीपीयू ले जाने के मामले में अब आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल के बीएमओ डॉ. शिवराज कौशल ने थाना बिरलाग्राम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते मनीष गेहलोत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।इससे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मनीष गेहलोत के सीपीयू ले जाते हुए दिखने का दावा किया था। बाद में सीपीयू अस्पताल में वापस रख दिया गया था। उस समय अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली थी और बीएमओ ने खुद को…
Read Moreनवीन सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत :कलेक्टर आयोजन में शामिल; स्कूल चलें अभियान4 तक
उज्जैन।एक अप्रैल से शुरू हुए नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के तहत उज्जैन जिले के स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। बुधवार को विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। दशहरा मैदान स्कूल और शास्त्री नगर स्थित उत्कृष्ट स्कूल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए।जिले का मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष सीईओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।चार…
Read Moreसड़क चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन: रहवासी बोले-हमारे घर तोड़ने से पहले विकल्प दें
उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सरस्वती नगर के रहवासियों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। एम.आर. 4 रोड स्थित कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।बुधवार को निगम गेट सभी इकट्ठा हुए फिर रहवासियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘हमारे घर मत तोड़ो, न्याय करो’ की मांग उठाई और नगर निगम में आवेदन भी सौंपा। टीएंडसीपी एनओसी से हुआ था नियमितीकरण-रहवासियों ने बताया कि 2018 में कॉलोनी का नियमितीकरण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की एनओसी के आधार पर किया गया था। उस…
Read Moreमहाकाल मंदिर मार्ग के 12 मकान पर चला बुलडोजर:, स्मार्ट सिटी और निगम की टीमकी कार्रवाई
उज्जैन।महाकाल मंदिर दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक और मार्ग चौड़ा होने जा रहा है जिससे भक्त आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने बेगमबाग से स्मार्ट पार्किंग के बीच बाधक बन रहे 12 मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। स्मार्ट सिटी और नगर निगम की सयुंक्त कार्रवाई में 14 में से 12 मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिए गए।मंदिर की स्मार्ट पार्किंग जाने का मार्ग संकरा था-बेगमबाग से महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग तक जाने का मार्ग संकरा था…
Read Moreरोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग में मिलेगी नौकरियां: उद्योगों में युवाओं के लिए अवसर
उज्जैन। उज्जैन में आर्टिफिशल इंटेलिजनेस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसी आधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार मिल सकेंगे।कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। बैठक में रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार सुनिश्चित…
Read More