उज्जैन| बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का आरबीसी 6/4 के तहत सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि की मांग भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन ने की है। इस संबंध में प्रशासन को जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना, जिला मंत्री ईश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों और अन्य तहसील के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
Read MoreCategory: उज्जैन
संभाग आयुक्त आशीषसिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया:बच्चों से सही जवाब मिला तो पीठ थपथपाई
उज्जैन।उज्जैन में संभागआयुक्त आशीष सिंह ने मंगलवार को शासकीय जीवाजीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों को समझा।निरीक्षण के दौरान आयुक्त सीधे कक्षा में पहुंचे और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा “खेल-खेल में पढ़ना सीखो” जैसी गतिविधियों के बारे में पूछा। बालिका इशिता, जानवी और छात्र मोहित ने आयुक्त के सामने पाठ पढ़कर सुनाया, जिस पर उन्होंने…
Read More12वीं फेल की अभिनेत्री ने किए महाकाल दर्शन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन अभिनेत्री मेधा शंकर मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल हुई। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने अभिनेत्री का स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु मौजूद रहे। दूसरी बार दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री- मेधा शंकर ने बताया कि यह उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने निर्धारित विधि से…
Read Moreबिजली बिल में बड़ा झटका लग सकता है घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को
उज्जैन। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली बिल में बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया, तो 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ेगा। अनुमान है कि इस बढ़ोतरी से हर घरेलू उपभोक्ता पर साल भर में 3600 रुपए से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता…
Read Moreबलवा ड्रिल : दंगे का नाट्य रूपांतरण, कागज के पत्थर बनाकर फेंके, घायल
उज्जैन | होली, रमजान समेत आगामी अन्य त्योहारों को पुलिस को अलर्ट किया जा रहा है कि आपात स्थिति में किस तरह से फील्ड में ड्यूटी करना है। मौके पर स्थिति को कैसे संभालना है व पथराव के दौरान पुलिस को उपद्रवियों से किस तरह निपटते हुए उन्हें सबक सिखाना और कार्रवाई भी की जाना है। ऐसे लेकर पुलिस की बलवा ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें पुलिस ने दंगे का नाट्य रूपांतरण किया। कागज के पत्थर बनाकर पुलिसकर्मियों पर फेंके, जिसमें चोट आने पर किस तरह एम्बुलेंस व स्ट्रेचर से…
Read Moreदिन का पारा 31 के पार, चार दिन हल्की बारिश के आसार
उज्जैन|मावठा गिरने से बदले मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार को आसमान साफ रहा। दोपहर में धूप के तेवर भी तीखे रहे। हालांकि रात में सर्दी का दौरा जारी है।शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा, जो कि शनिवार के अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 0.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया, जो कि शनिवार के न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 1.0 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान की तुलना करें तो 15.5 डिग्री का अंतर आ…
Read Moreभाजपा के नेताओं का निगम-मंडलों में नियुक्ति का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है
उज्जैन। उज्जैन जिले में भी भाजपा के नेताओं का निगम-मंडलों में नियुक्ति का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इन नियुक्तियों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिए है। असल में मोहन सरकार को भी दो साल होने जा रहे हैं, लेकिन निगम-मंडल में नई नियुक्तियों के लिए कतार में खड़े कार्यकर्ताओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक बार फिर निगम-मंडलों में नियुक्तियों का मामला फिर चर्चा में आ गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ नामों पर आपत्ति होने के कारण…
Read Moreपरिवहन नीति के विरोध में बनेगी रणनीति: मांगें नहीं मानी तो थमेंगे बसों के चक्के
उज्जैन।उज्जैन सहित प्रदेश के कुछ जिलों में शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन (जन बस) सेवा की शुरुआत करने की तैयारी के बीच इसे लेकर विरोध की प्लानिंग भी होने जा रही है। उज्जैन के करीब 50 बस ऑपरेटर सहित प्रदेशभर के ऑपरेटर्स रविवार को सागर में जुटेंगे। यहां बस संचालन की नीति के विरोध की रणनीति बनाएंगे।शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, जिसे जन बस सेवा भी कहा जा रहा है, कि संभवत: अप्रैल 2026 से शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि…
Read Moreडेढ़ लाख प्रतिबंधित डिस्पोजल जब्त:बिलोटीपुरा में नगर निगम की कार्रवाई, ₹5000 का जुर्माना भी
उज्जैन।उज्जैन नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बिलोटीपुरा क्षेत्र (जोन क्रमांक-1) में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और अमानक प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निगम के अभियान का हिस्सा है।उपायुक्त संजेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में विनायक चौरसिया के निवास से लगभग 1.5 लाख प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास, कटोरी, चम्मच और अन्य डिस्पोजल सामग्री बरामद की गई। निगम के अनुसार, यह सामग्री अमानक स्तर की और प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।टीम…
Read Moreकोयला फाटक-गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण में व्यापारी आमने-सामने:5 व्यापारियों ने विरोध में याचिका लगाई
उज्जैन।उज्जैन शहर के प्रमुख कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण में कंठाल से लेकर छत्री चौक तक होने वाले चौड़ीकरण को लेकर व्यापारी आमने सामने हो गए है। इस मार्ग के रहवासियों को चौड़ीकरण का नोटिस मिलते ही विरोध में जहा पांच व्यापारी कोर्ट से स्टे ले आए तो वही अब अन्य व्यापारी इस चौड़ीकरण को सही और शहर की जरुरत बताते हुए व्यापारियों का विरोध कर रहे है।अरविंद मेदेवाला ने बताया कि कंठाल से गोपाल मंदिर तक रोज भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है और स्कूली बसें…
Read More