आसाराम ने डॉक्टरों से भूख कम लगने की शिकायत की

ब्रह्मास्त्र इंदौर दुष्कर्म का आरोपी आसाराम बापू गुरुवार को शहर के सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में गुपचुप तरीके से लाया गया। इस बार उसकी एंट्री मुख्य गेट की बजाय साइड गेट से कराई गई, ताकि भीड़ और गहमागहमी से बचा जा सके। सुबह करीब 10 बजे उसके 10 से 15 अनुयायी पहले ही साइड गेट से अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से चर्चा कर तैयारियां शुरू कर दीं। करीब 11 बजे कार साइड गेट पर पहुंची। पहले अनुयायी उतरे, फिर आसाराम को बाहर निकाला गया। उसे व्हीलचेयर…

Read More

80 हजार भक्तों के लिए तैयार होगी प्रसादी

इंदौर के प्राचिन रणजीत हनुमान मंदिर में 7 अप्रैल को भंडारा होगा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के प्राचिन रणजीत हनुमान मंदिर में 7 अप्रैल को भंडारा होगा। भंडारे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 80 हजार भक्तों के लिए प्रसादी तैयार की जाएगी। खासबात यह रहेगी कि ये चलित भंडारा होगा, यानी भक्त आकर पैकेट में प्रसादी लेकर अपने घर जा भी सकते या बाहर खड़े होकर खा भी सकते हैं। 6 अप्रैल को सुबह भट्टी पूजन के बाद प्रसादी बनने का काम मंदिर परिसर में ही शुरू हो जाएगा।…

Read More

कनाडा में हुई हत्या के 21 दिन बाद उज्जैन पहुंचा गुरकीरत सिंह का शव

मनोचा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाई ब्रह्मास्त्र उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च को कनाडा में हुई हत्या के 21 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा है। सांसद अनिल फिरोजिया के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मनोचा के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने गुरकीरत को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाई। शव 2 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंच गया था। यहां से एंबुलेंस…

Read More

18 दिन बाद मिला चोरी हुआ आभूषणों से भरा पर्स

उज्जैन। छत्तीसगढ़ के परिवार को आभूषण और मोबाइल से भरा पर्स 19 दिन बाद मिल गया। पुलिस ने पर्स परिवार को लौटा दिया है। चोरी करने वालों की तलाश जारी है। घट्टिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने छोटा चम्मच हरिओम रेस्टोरेंट से 13 मार्च को छत्तीसगढ़ के लुनावत परिवार का लेडिस पर्स अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया था। पर्स में सोने की अंगूठी, बे्रसलेट, आईफोन के साथ अन्य सामान रखा था। जिसकी कीमत 9 लाख रूपये थी। मामले की शिकायत शाश्वत लुनावत ने दर्ज कराते हुए पर्स…

Read More

लापता युवक की क्षिप्रा नदी से मिली लाश -प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

उज्जैन। क्षिप्रा नदी से गुरूवार सुबह एक युवक की लाश मिलना सामने आया। युवक बुधवार से लापता था, उसके पास मिले मोबाइल से पहचान हुई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा और आत्महत्या का सामने आया है। महाकाल थाना एएसआई बलराम जाट ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने सूचना देकर बताया कि क्षिप्रा नदी सिद्ध आश्रम के सामने पेंट टीशर्ट पहने एक युवक की लाश पानी में डूबी दिखाई दे रही है। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले होमगार्ड जवानों और तैराक दल के सदस्यों ने शव को बाहर निकाल…

Read More

ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 70 हजार की ठगी -पुलिस कर सकती है मामले का खुलासा

उज्जैन। ट्रेडिंग के नाम पर वाट्सएप पर कॉलिंग कर युवक के साथ आनलाइन 70 हजार की ठगी कर ली गई। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर जांच शुरू की गई। इंदौर में ट्रांजेक्शन किये जाने का सुराग मिल गया। संभावना है कि आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। अंकपात मार्ग स्थित राधा मोहन की गली में रहने वाले सूरज पिता राधेश्याम राठौर के मोबाइल पर 5 मार्च को वाट्सएप कॉल आया था। जिसमें स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने पर काफी मुनाफा होने का झांसा दिया गया। सूरज ने…

Read More

चंद घंटो में खुलासा, 1 हिरासत में 2 की तलाश लिफ्ट मांगने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

उज्जैन। चाकू मारकर बुधवार-गुरूवार रात की गई युवक की हत्या लिफ्ट मांगने पर हुए विवाद में होना सामने आया है। मृतक ने आरोपी को लिफ्ट नहीं देने पर थप्पड़ मार दिया था। पुलिस ने चंद घंटों में मामले का खुलासा करते हुए 1 आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 2 की तलाश जारी है। चिमनगंज थाना पुलिस को गुरूवार सुबह खबर मिली थी कि आगररोड शराब दुकान से पहले एक युवक की लाश पड़ी है। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामला हत्या का सामने आया,…

Read More

पालकी में सवार होकर निकले बाल हनुमान, साथ रहा झांकयों का कारवा – हनुमान जी के प्रकट उत्सव पर श्री महाकालेश्वर प्रांगण से निकला चल समारोह, मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी हुई पुष्प वर्षा

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर प्रांगण स्थित श्री बाबा बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर से गुरुवार शाम 7 बजे बाबा कि रजत प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नयनाभिराम झांकियों के साथ चल समारोह निकला गया। पूरा जुलूस मार्ग पर भक्तों ने पालकी आरती एवं पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, मुस्लिम बाहुल्य कोट मोहल्ला, तोपखाना क्षेत्र में भी मुस्लिम समाज जनों ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। जुलूस मार्ग पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुलभ शांतु …

Read More

खुसूर-फुसूर उल्टी गिनती पढने की कहानी…

खुसूर-फुसूर उल्टी गिनती पढने की कहानी…  खाद्य एवं ईंधन वाले विभाग में जिला अधिकारी की उलटी गिनती बोलने की स्थिति सामने आ रही है। पूरा मामला जिले की एक तहसील से जुडा हुआ बताया जा रहा है। मामले में विभाग ने सूचना आधारित कार्रवाई की और कार्रवाई में उसकी पुष्टि भी हुई। सामने पूरा मामला आया तो होंश फाख्ता हो गए। पूर्व के सियासतदार की दुकान में ही पूरा रायता फैला हुआ था। सब कुछ नया और भंडारण भी नया। जो कुछ हाथ लगा उसके बाद अधिकारियों के चेहरों पर…

Read More

आज से शहर में दूध रूपए 2 प्रति लीटर महंगा

उज्जैन। पशु आहार एवं पशुओं की कीमतों में बराबर वृद्धि का असर दूध के आम उपभोक्ता पर भी आया है। शहर में शुक्रवार से दूध विक्रेता संघ ने भाव में रूपए 2 की वृद्घि की घोषणा कर दी है। इसके चलते रूपए 60 प्रति लीटर मिलने वाला दूध अब से रूपए 62 चुकाने पर ही मिलेगा। संघ ने आगे भी भाव में बढोतरी से इंकार नहीं किया है।गुरूवार को उज्जैन दूध विक्रेता संघ की कार्यकारणी की बैठक अध्यक्ष मोहन वासवानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रमुख रूप से…

Read More