पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में सुवेंदु के पीए की गोली मारकर हत्या

ब्रह्मास्त्र कोलकाता पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (पीए) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर…

Read More

भारत में पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स

बीएसएफ और आईटीबीपी में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली आॅपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ड्रोन फोर्स बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में फर्स्ट रेस्पोंडर (पहली जवाबी कार्रवाई) के तौर पर तैनात की जाएगी। इसे डेटा और कॉग्निटिव वारफेयर फोर्स का तकनीकी का सपोर्ट होगा। इंटीग्रेटेड रक्षा मुख्यालय के अनुसार इस फोर्स के लिए अभी 50 हजार सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अगले 3…

Read More

न्यूज चैनलों की टीआरपी पर फिर लगी रोक सरकार ने चार हफ्ते के लिए बढ़ाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी यानी टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स पर लगी रोक को एक बार फिर बढ़ा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट आॅडियंस रिसर्च काउंसिल को निर्देश देते हुए कहा है कि न्यूज चैनलों की टीआरपी को अगले चार हफ्तों तक और जारी नहीं किया जाएगा। यह लगातार तीसरी बार है जब सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है, जिससे न्यूज इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 6 मार्च 2026 को सरकार ने…

Read More

आर्ट आॅफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस पीएम शामिल होंगे

नई दिल्ली। बेंगलुरु में 10 मई को आर्ट आॅफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे। वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। पीएम आर्ट आॅफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक नए ध्यान मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस पर आर्ट आॅफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगा। 182 से ज्यादा देशों से लोग इस कार्यक्रम में…

Read More

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई वहां चारों सीटों पर बीजेपी आगे

भवानीपुर से ममता आगे, सुवेंदु पीछे; पानीहाटी से आरजीकर रेप विक्टिम की मां को बढ़त ब्रह्मास्त्र कोलकाता बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरूआती रुझान में भाजपा 127 और टीएमसी 111 सीटों पर आगे चल रही है। झाड़ग्राम में भाजपा चारों सीटों पर आगे चल रही है। झाड़ग्राम इस चुनाव में काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। नंदीग्राम से…

Read More

चलती कार बनी आग का गोला, परिवार बाल-बाल बचा

ओरछा से इंदौर लौट रहा था परिवार ब्रह्मास्त्र गुना गुना शहर के बड़े पुल के पास एक कार में अचानक आग लग गई। इंदौर का परिवार ओरछा से श्री राम राजा के दर्शन कर वापस इंदौर लौट रहा था, तभी गुना में ये हादसा हुआ। घटना में कार पूरी तरह जल गई। जाम के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के रहने वाले अंशुल मांडलिक अपने परिवार के साथ ओरछा दर्शन करने के लिए गए थे। शनिवार को वह झांसी में…

Read More

लखनऊ में युवती ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, हालत नाजुक

ब्रह्मास्त्र लखनऊ लखनऊ में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय टेलीकॉलर शिवांशी पाल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की है। वह वॉशरूम गई थी और वहीं की खिड़की से कूद गई। नीचे पहले फ्लोर पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई…

Read More

दो बाइकों की टक्कर में घायलों की मदद करने पहुंचे लोग, तेज रफ्तार कार ने उनको रौंदा, 8 की मौत

ब्रह्मास्त्र अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर के पास पहले दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए जुटे राहगीरों को कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो…

Read More

नेपाल बोला- भारतीय यात्री लिपुलेख से मानसरोवर न जाएं ये हमारा इलाका

काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारतीय तीर्थयात्रियों से लिपुलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा न करने की अपील की है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि 1816 की सुगौली संधि के मुताबिक लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी क्षेत्र नेपाल का हिस्सा है। सरकार ने कहा कि लिपुलेख के रास्ते प्रस्तावित कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उसने भारत और चीन दोनों को डिप्लोमैटिक तरीके से अपनी आपत्ति और चिंता से अवगत करा दिया है। नेपाल ने यह भी बताया कि वह पहले भी भारत से इस इलाके…

Read More

तेज तूफान के कारण क्रूज अपना संतुलन खोकर डूबा, जबलपुर के बरगी डैम में अबतक 9 शव मिले, 24 को बचाया

क्रूज में 9 और लाशें होने की आशंका, आर्मी ने संभाला मोर्चा ब्रह्मास्त्र जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। शुक्रवार सुबह तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। 24 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार क्रूज में 8 से 10 और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के…

Read More